फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fridge Tips: बिना जाली वाला या जाली वाला कौन सा फ्रिज खरीदना हो सकता है बेहतर? खरीदने से पहले यहां जानें

Mon, 16 Jun 2025 08:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Jun 2025 08:09 AM IST
सार

Jali Wala Fridge Ya Bina Jali Wala Fridge: वैसे तो हर मौसम में सब्जियों को रखने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में पानी ठंडा करने के लिए फ्रिज की खासतौर पर जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
Fridge Buying Tips: Which Is Better Refrigerator With Mesh Cover or Without
कौन सा फ्रिज खरीदना फायदेमंद हो सकता है? - फोटो : AdobeStock

Fridge Buying Tips: जिस तरह से बीते कुछ सालों में गर्मी पड़ रही है उस देखकर हर कोई परेशान और हैरान भी है। पारा 40-45 के ऊपर नजर आता है और जलती-चुभती गर्मी ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है। ऐसे में इस गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को ठंडा पानी चाहिए होता है और इसलिए लोग घरों में फ्रिज रखते हैं। अगर आपने देखा होगा तो आपने दो तरह के फ्रिज देखेंगे होंगे।



एक जाली वाले फ्रिज और दूसरे बिना जाली वाले फ्रिज। ऐसे में अगर आप भी फ्रिज खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जाली वाले और बिना जाली वाले फ्रिज में से कौन सा फ्रिज बेहतर हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Fridge Buying Tips: Which Is Better Refrigerator With Mesh Cover or Without
कौन सा फ्रिज खरीदना फायदेमंद हो सकता है? - फोटो : AdobeStock

समझें जाली का खेल

  • अगर आपने देखा होगा तो दो तरह के फ्रिज होते हैं जिसमें एक जाली वाले फ्रिज होते हैं और दूसरे बिना जाली वाले। आपने फ्रिज के पीछे काले रंग की जाली देखी होगी जिसे कूलिंग कॉइल कहा जाता है। बेस पर फ्रिज दो तरह से तैयार होते हैं जिसमें एक डायरेक्ट कूल फ्रिज यानी जाली वाले होते हैं। जबकि, दूसरा फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज यानी बिना जाली वाला होता है।
Fridge Buying Tips: Which Is Better Refrigerator With Mesh Cover or Without
कौन सा फ्रिज खरीदना फायदेमंद हो सकता है? - फोटो : AdobeStock

दोनों के काम करने का तरीका अलग है

  • जिस फ्रिज में जाली नहीं होती है वो फ्रिज फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी पर चलता है और इसमें कूलिंग फैल और सेंसर मौजूद होते हैं, जो कूलिंग को पूरे फ्रिज में फैलाते हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि इसमें बर्फ भी नहीं जमती और ये डिफ्रॉस्टिंग खुद ही हो जाती है
  • जिस फ्रिज में जाली लगी होती है ये फ्रिज डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी पर चलता है। इसे आप ऐसे समझिए कि ये फ्रिज कूलिंग नेचुरल तरीके से होती है। फ्रीजर में समय पर बर्फ जमती रहती है, लेकिन इसे खुद हटाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fridge Buying Tips: Which Is Better Refrigerator With Mesh Cover or Without
कौन सा फ्रिज खरीदना फायदेमंद हो सकता है? - फोटो : AdobeStock

बिजली की खपत

  • फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज यानी जिस फ्रिज में जाली नहीं होती ये फ्रिज बिजली की खपत अधिक करते हैं। बस इस फ्रिज को आपको बार-बार साफ नहीं करना पड़ता
  • जिस फ्रिज में जाली होती है वो फ्रिज बिजली का खर्च कम करते हैं, क्योंकि इस फ्रिज में फैन जैसे एलिमेंट्स नहीं होते
विज्ञापन
Fridge Buying Tips: Which Is Better Refrigerator With Mesh Cover or Without
कौन सा फ्रिज खरीदना फायदेमंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कीमत भी जान लीजिए

  • डायरेक्ट-कूल फ्रिज यानी वो फ्रिज जिनमें जाली होती है ये जाली वाले फ्रिज के मुकाबले सस्ते पड़ते हैं। इन फ्रिज की कीमत लगभग 6  हजार रुपये से शुरू हो जाती है। जबकि, फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज यानी बिना जाली वाले फ्रिज महंगे आते हैं। इनकी कीमत ही लगभग 20 हजार रुपये से शुरू होती है। ऐसे में आप फैसला कर सकते हैं कि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से कौन सा फ्रिज लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed