फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? स्टेटस चेक कर ऐसे करें पता

Fri, 23 May 2025 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 May 2025 10:17 AM IST
सार

PM Kisan Eligible Farmers List: जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें इस बार 20वीं किस्त मिलनी है, लेकिन इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि ये किस्त आपको मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Status Check Online PM Kisan Eligible Farmers List
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Status: अलग-अलग योजनाओं के जरिए कई अलग-अलग तरह के लाभ देने का प्रावधान है। जहां एक तरफ राज्य सरकारों की योजनाएं अलग तरह के लाभ देती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की भी कई योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ राज्य सरकारों की योजनाओं से अलग होते हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब तक आ सकती है 20वीं किस्त? मिलने हैं 2 हजार रुपये

जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत सिर्फ पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इस बार इस योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है और अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपको ये लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा। आप आगे स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Status Check Online PM Kisan Eligible Farmers List
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कब आ रही है 20वीं किस्त?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अभी इस किस्त की तारीख का एलान नहीं हुआ है। हालांकि, योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतर्गत ही जारी होती है और इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Status Check Online PM Kisan Eligible Farmers List
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : ANI
  • योजना के अंतर्गत किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करते हैं। वे इस मौके पर किसी एक शहर में जाते हैं और इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें वे किसानों से सीधे संवाद करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Status Check Online PM Kisan Eligible Farmers List
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किस्त मिलेगी या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

पहला स्टेप

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप ये जान सकते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • इसके बाद यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Status Check Online PM Kisan Eligible Farmers List
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप 

  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर यहां दर्ज करना होता है
  • इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी भर दें
  • अब आपको 'गेट डिटेल' वाले बदन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा
  • आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed