फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: निधन होने के बाद किसे भरना होता है बकाया लोन? यहां जानें क्या कहता है नियम

Fri, 23 May 2025 07:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 May 2025 07:34 AM IST
सार

Death Ke Baad Loan Kise Bharna Padta Hai: कई मौकों पर हमें ज्यादा पैसों की जरूरत होती है जिसके कारण हम लोन लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं अगर लोन लेने वाले शख्स का निधन हो जाए तो फिर बकाया लोन किसे भरना होता है?

विज्ञापन
Loan Repayment After Death Who is Responsible for Paying Outstanding Loan Dues
लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर किसे भरना पड़ता है बकाया? - फोटो : Adobe Stock

Loan Repayment Rule After Death: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करना हो या फिर आने वाले कल के लिए कुछ करना हो, तो इन सब के लिए आपको पैसों की जरूरत होती है। घर के रोजमर्रा के खर्चें हों या फिर बच्चों के लिए कुछ लेना हो, आपको पैसे चाहिए ही होते हैं। यही नहीं, कई बार लोगों के पास कोई ऐसा काम आ जाता है जिसके लिए उन्हें एक साथ ज्यादा पैसे चाहिए होते हैं। ऐसे में लोग बैंक या एनबीएफसी से लोन ले लेते हैं।

इसके बाद आपको इस लोन को ब्याज के साथ ईएमआई के रूप में वापस करना होता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर उस व्यक्ति का निधन हो जाए जिसने अपने नाम पर लोन लिया है तो फिर बकाया लोन का क्या होता है? क्या बचे हुए लोन के पैसों को किसी को भरना पड़ता है? अगर हां तो किसे? तो चलिए इन सब सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे लोन से जुड़े इस नियम के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Loan Repayment After Death Who is Responsible for Paying Outstanding Loan Dues
लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर किसे भरना पड़ता है बकाया? - फोटो : Adobe Stock

पहले क्रेडिट कार्ड के बारे में जानते हैं

  • अगर आपने किसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है और आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि क्रेडिट कार्ड अनसिक्योर्ड लोन यानी असुरक्षित लोन की कैटेगरी में आता है। इसलिए अगर क्रेडिट कार्ड का बकाया रह जाता है और लोन लेने वाले शख्स का निधन हो जाता है, तो बैंक किसी से भी कोई बकाया राशि नहीं ले सकता।
Loan Repayment After Death Who is Responsible for Paying Outstanding Loan Dues
लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर किसे भरना पड़ता है बकाया? - फोटो : Adobe Stock

पर्सनल लोन का क्या नियम है?

  • बात अगर पर्सनल लोन की करें तो क्रेडिट कार्ड की तरह ये भी अनसिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में ही आता है। इसलिए अगर लोन लेने वाले शख्स की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो फिर बैंक किसी उत्तराधिकारी और कानूनी वारिस से बचे हुए लोन के पैसे वापस नहीं ले कता है और न किसी को मजबूर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Loan Repayment After Death Who is Responsible for Paying Outstanding Loan Dues
लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर किसे भरना पड़ता है बकाया? - फोटो : Adobe Stock

होम लोन का क्या होता है?

  • आप अगर घर खरीदने या बनवाने आदि के लिए होम लोन ले रहे हैं तो जान लें कि ये लोन सिक्योर्ड यानी सुरक्षित लोन की कैटेगरी में आता है। इसलिए इस लोन को लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु के बाद भी भरना होता है, क्योंकि इसमें को-एप्लिकेंट का प्रावधान होता है। ऐसे में को-एप्लिकेंट जो शख्स होता है उसे बकाया बैंक को देना पड़ता है।
विज्ञापन
Loan Repayment After Death Who is Responsible for Paying Outstanding Loan Dues
लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर किसे भरना पड़ता है बकाया? - फोटो : Adobe Stock
  • ये भी जान लें कि बैंक लोन लेने वाले शख्स की संपत्ति बेचकर भी अपना बकाया वापस ले सकता है। साथ ही सरफैसी एक्ट के तहत ग्राहक की संपत्ति को नीलाम करके भी बैंक अपने पैसे वसूल सकता है। हालांकि, कई बैंक लोन का इंश्योरेंस करवा लेते हैं जिससे अगर लोन लेने वाले शख्स का निधन हो जाता है तो बैंक को इंश्योरेंस से बकाया मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed