{"_id":"66dd4ade58c22592510fc223","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-18th-installment-release-date-latest-update-2024-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, किसान तुरंत करा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, किसान तुरंत करा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेगा लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment: केंद्र और राज्य सरकारें देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ देश के गरीब और सीमांत किसानों को मिल रहा है। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी खेती की लागत को कम करना और उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजती है।
प्रत्येक किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। जून महीने में वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी।
17वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देश के करोड़ों किसानों को अब 18वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
देशभर में जो किसान गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं उनके प्रति सरकार काफी सख्त है। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
अगर आप जल्द से जल्द ये दोनों जरूरी कार्य नहीं कराते हैं तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 18वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में दर्ज गलत जानकारी को ठीक करा लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।