फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: कार में इंजन सीज होने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, अगर दिया ध्यान तो बच सकते हैं बड़े खर्चे से

Sat, 30 Mar 2024 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Mar 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
Car Care Tips: These three signs are seen before the engine seizes in the car check details
कार टिप्स। - फोटो : istock

Car Care Tips in Hindi: जब भी हम कार चलाएं, तो हमें ध्यान देना चाहिए कि इसमें सब कुछ ठीक हो, क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो हमें सफर के बीच में खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। गाड़ी के ब्रेक ठीक हो, लाइटें ठीक से काम कर रही हों, हॉर्न चल रहा हो, बैटरी में कोई दिक्कत न हो, गाड़ी की सर्विस हो रखी हो आदि। पर इन सबके बीच एक और दिक्कत में कार में आ जाती है और वो है इंजन का सीज हो जाना। इंजन सीज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंजन सीज होने से पहले कार कई तरह के संकेत देती है? शायद नहीं, पर अगर आप इन संकेतों का समय पर ध्यान देते हैं तो आपका बड़ा खर्चा होने से बच सकता है। तो चलिए जानते हैं ये संकेत कौन से हैं...

Car Care Tips: These three signs are seen before the engine seizes in the car check details
कार टिप्स। - फोटो : istock

ये हैं वो संकेत:-

पहला संकेत

  • अगर आपको जानना है कि इंजन में दिक्कत आने लगी है और आगे चलकर इंजन सीज हो सकता है, तो इसका सबसे पहला संकेत है अगर आपकी कार में सामान्य से ज्यादा आवाज आ रही है, तो ये संकेत हो सकता है कि इंजन में कुछ दिक्कत है।
Car Care Tips: These three signs are seen before the engine seizes in the car check details
कार टिप्स। - फोटो : istock
  • आमतौर पर अब जिस तकनीक से कारें बन रही हैं, वो पहले के मुकाबले काफी बेहतर है। ऐसे में अब कारों में काफी कम आवाज आती है, लेकिन अगर सामान्य से ज्यादा आवाज आए, तो सावधान हो जाएं। वरना आपकी कार का इंजन सीज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Care Tips: These three signs are seen before the engine seizes in the car check details
कार टिप्स। - फोटो : istock

दूसरा संकेत

  • आप डैशबोर्ड पर दी हुई लाइट्स से भी ये जान सकते हैं कि इंजन में दिक्कत है या नहीं। दरअसल, आपने कार के डैशबोर्ड पर ऑरेंज और हरे रंग जैसी लाइट्स देखी होगी। वहीं, जब आप गाड़ी स्टार्ट करते हैं, तो उसके कुछ सेकेंड बाद ये लाइट्स बंद हो जाती हैं। लेकिन अगर इनमें से कोई लाइट जली हुई है, तो तुरंत सर्विस सेंटर या मेकैनिक को गाड़ी दिखाना बेहतर हो सकता है। इंजन के अलावा भी कोई दिक्कत गाड़ी में होगी, तो वो पता चल सकती है।
विज्ञापन
Car Care Tips: These three signs are seen before the engine seizes in the car check details
कार टिप्स। - फोटो : istock

तीसरा संकेत

  • कार का इंजन अगर सीज हो रहा है, तो कार चलाने के दौरान इंजन लॉक हो जाता है। हालांकि, ये नई गाड़ियों में देखा जाता है। कार खुद से ही कई चीजों को बंद करने लग जाती है, जैसे- म्यूजिक सिस्टम, एसी, लाइट्स आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed