फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mutual Fund SIP: मात्र 1 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए निवेश का गणित

Sun, 03 Mar 2024 12:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP: You May Get 1.6 Crore Rupees By Just Investing One Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Mutual Fund: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आप महज 1 हजार रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। देश में एक बड़ी आबादी के पास अच्छी फाइनेंशियल एजुकेशन नहीं है। इस कारण कई लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 1 हजार रुपये की बचत करके 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र ने बीते सालों में कई इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के गणित के बारे में विस्तार से - 

Mutual Fund SIP: You May Get 1.6 Crore Rupees By Just Investing One Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाने के बाद उसमें हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश करना है। 1 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 40 सालों तक करना है।

Mutual Fund SIP: You May Get 1.6 Crore Rupees By Just Investing One Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 13 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर ऐसा होता है। ऐसे में मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 1.6 करोड़ रुपये होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP: You May Get 1.6 Crore Rupees By Just Investing One Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : पिक्साबे

इन पैसों की मदद से आप आर्थिक रूप से समृद्ध जीवन जी सकेंगे। इसके अलावा आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP: You May Get 1.6 Crore Rupees By Just Investing One Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी नहीं आई है 16वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम, ट्रांसफर हो सकते हैं पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed