PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के जारी होने के बाद 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के तहत किसानों के खाते में 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन