फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: अक्तूबर महीने की शुरुआत में करिए मां वैष्णों देवी के दर्शन, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Thu, 28 Sep 2023 03:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Vaishno Devi 2023 Check Fare And All Other Travelling Details Here
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Istock

मां वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भारत में आते हैं। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू शहर में कटरा नगर के समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर करीब 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर की गिनती देश के पवित्र और प्रमुख धार्मिक स्थलों में की जाती है। रोजाना बड़ी संख्या में भक्तों की कतार मां के दर्शन करने के लिए लगती है। अगर आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको आईआरसीटीसी मां वैष्णों देवी के दर्शन करने का मौका दे रहा है। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Vaishno Devi 2023 Check Fare And All Other Travelling Details Here
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 अक्तूबर, 2023 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से कटरा तक ले जाया जाएगा।

IRCTC Tour Package For Vaishno Devi 2023 Check Fare And All Other Travelling Details Here
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock

पैकेज में आपको कैब और होटल की सुविधा भी मिल रही है। आपकी यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। इसके अलावा यात्रा के समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Vaishno Devi 2023 Check Fare And All Other Travelling Details Here
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर बाकी जरूरी चीजों का पर्याप्त बंदोबस्त करेगा। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले इस टूर पैकेज के अंतर्गत मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Vaishno Devi 2023 Check Fare And All Other Travelling Details Here
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock

ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 10,395 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 7,855 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,795 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR01 पर विजिट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed