PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Date: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। उनकी आमदनी का मूल कृषि है। वहीं आज भी देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस कारण उनको खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत हर 4 महीने के अंतराल में किस्त के जरिए सरकार 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन