फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में कब आ सकते हैं पैसे? यहां जानें क्या हो सकती है 12वीं किस्त की तारीख

Tue, 13 Sep 2022 09:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Sep 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment to be Credited Soon in Account of Farmers
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब जारी हो सकती है - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश में कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। जहां कुछ योजनाएं राज्य के साथ मिलकर चलाई जाती हैं, तो ज्यादातर योजनाओं को केंद्र सरकार खुद ही चलाती है। इनमें पानी, बिजली से लेकर रोजगार और पेंशन जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, 11 किस्त मिलने के बाद अब लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 12वीं किस्त के पैसे कब तक किसानों को मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment to be Credited Soon in Account of Farmers
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब जारी हो सकती है - फोटो : istock

पहले ये बात जान लें

  • दरअसल, अगर आप चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त के पैसे मिले, तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि लाभार्थी ने ई-केवाईसी करवाई हो। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जिन किसानों ने ये नहीं करवाई होगी उन लोगों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment to be Credited Soon in Account of Farmers
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब जारी हो सकती है - फोटो : istock
  • इसलिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, जिसका आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। ऐसे में अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं, तो आपको 12वीं किस्त के पैसे मिल सकते हैं लेकिन ई-केवाईसी न करवाने की स्थिति में 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment to be Credited Soon in Account of Farmers
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब जारी हो सकती है - फोटो : Amar Ujala

इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे:-

  1. जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है
  2. जिन किसानों के फॉर्म में गलती है, जेंडर गलत है या कुछ और समस्या है
  3. जो किसान गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं आदि।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment to be Credited Soon in Account of Farmers
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब जारी हो सकती है - फोटो : istock

कब आ सकती है 12वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 11 किस्त मिल चुकी है और अब किसानों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 12वीं किस्त के पैसे सितंबर महीने के किसी भी दिन आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed