Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers List Know PM Kisan 19th Installment Beneficiary Details
{"_id":"676e2dd8da069a42be0fa3f7","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-ineligible-farmers-list-know-pm-kisan-19th-installment-beneficiary-details-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: इन किसानों को नहीं मिल पाएगा 19वीं किस्त का लाभ, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: इन किसानों को नहीं मिल पाएगा 19वीं किस्त का लाभ, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:06 AM IST
सार
अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। इस पैसे को सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार किसानों के लिए वैसे तो कई योजनाएं चलाती है जिसमें से किसी में सब्सिडी या किसी में क्रेडिट कार्ड या लोन देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। पर जो योजना सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिलता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ आपको मिल सकता है।
इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं वे कौन से किसान हो सकते हैं जो 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की किस्त अटक सकती है इस बारे में जानेंगे, लेकिन पहले जानते हैं कि 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। दरअसल, अब तक आधिकारिक तारीख सामने तो नहीं आई है लेकिन हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है।
3 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
जिन किसानों की किस्त अटक सकती है उस सूची में सबसे पहले वे लोग हैं जिनके आवेदन फॉर्म में गलती है या फिर उनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपके फॉर्म में या बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती न हो
अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक जाकर इसे ऑन करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। योजना के तहत ये काम करवाना बेहद जरूरी है। इसलिए इस काम को आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं
आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
किन किसानों की 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
जिन किसानों ने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर आपका ये काम अधूरा है तो इसे तुरंत पूरा करवा लें
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।