Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Indian Railway Vikalp Scheme Know How to Get Confirm Train Ticket Using Vikalp Option in IRCTC
{"_id":"676d353083986283560214cb","slug":"indian-railway-vikalp-scheme-know-how-to-get-confirm-train-ticket-using-vikalp-option-in-irctc-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket Rules: क्या है भारतीय रेलवे की विकल्प योजना जिससे आपको मिल सकता है कंफर्म ट्रेन टिकट? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket Rules: क्या है भारतीय रेलवे की विकल्प योजना जिससे आपको मिल सकता है कंफर्म ट्रेन टिकट? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Dec 2024 08:35 AM IST
सार
अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना होता है तो आपको इसके लिए टिकट चाहिए होता है। इसलिए अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो आपको भारतीय रेलवे की विकल्प योजना के बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है विकल्प योजना?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Vikalp Yojana Benefits in Hindi: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाता है जिससे लाखों लोग रोजाना एक जगह से दूसरी जगह यात्रा कर पाते हैं। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं इसलिए लंबा सफर आरामदायक हो जाता है। अगर आपको भी भारतीय ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट चाहिए होता है, लेकिन कई ट्रेनों के रूटों पर ट्रेन टिकट मिलना बेहद ही मुश्किल नजर आता है।
ऐसे में जिन लोगों को किसी जरूरी काम से यात्रा करनी होती है उन्हें खासतौर पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं और आपको वेटिंग ट्रेन टिकट मिलती है, तो आपको कंफर्म सीट दी जा सकती है और ये सब होता है विकल्प योजना के तहत। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये विकल्प योजना क्या है?कैसे काम करती है और क्या लाभ मिलता है? अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या है विकल्प योजना?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं क्या है विकल्प योजना?
अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं या करने वाले हैं तो आपके लिए विकल्प योजना को जानना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको वेटिंग ट्रेन टिकट मिलने पर ये योजना काफी काम आ सकती है। बात अगर इस योजना की करें तो विकल्प योजना के अंतर्गत उन यात्रियों को किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट दी जाती है जिन्हें बुकिंग के समय वेटिंग ट्रेन टिकट मिली है।
3 of 5
क्या है विकल्प योजना?
- फोटो : AdobeStock
साल 2016 में इस योजना को भारतीय रेलवे की तरफ से शुरू किया गया था और मौजूदा समय में काफी लोग इसका लाभ ले भी रहे हैं। देश भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधा उपलब्ध है जिसमें आपको अगर वेटिंग ट्रेन टिकट मिलता है तो आपको किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या है विकल्प योजना?
- फोटो : AdobeStock
कैसे मिलती है दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट?
जैसा कि विकल्प योजना के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म ट्रेन टिकट दी जाती है
इसके लिए यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करते समय अल्टरनेटिव ट्रेन यानी वैकल्पिक ट्रेन का ऑप्शन चुनना होता है
यहां पर उन्हें अपनी कुछ अतरिक्त जानकारी देनी होती है
विज्ञापन
5 of 5
क्या है विकल्प योजना?
- फोटो : AdobeStock
फिर जब यात्री अपनी जानकारियां देता है तो फिर अगर उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीटें उपलब्ध होती हैं, तो आपको कंफर्म सीट दी जाती है। हालांकि, यहां ये जान लें कि आपको कंफर्म सीट तभी मिल सकती है जब किसी ट्रेन में सीट खाली हो और आपने ट्रेन टिकट बुक करते समय वैकल्पिक ट्रेन का ऑप्शन चुना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।