फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे गलत तरीके से हर बार 2 हजार रुपये? ऐसे लोगों को लौटाने होंगे पैसे, चेक करें लिस्ट

Fri, 08 Jul 2022 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Jul 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers Have to Return Installment Money Otherwise May Face Problems
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? - फोटो : Amar Ujala

केंद्र सरकार द्वारा हर साल कई तरह की योजनाओं को लॉन्च किया जाता है, ताकि जो लोग जरूरतमंद हैं उन्हें मदद मिल सके। मौजूदा समय में देश के अंदर ऐसी काफी योजनाएं चल रही हैं, जिनका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। ठीक ऐसे ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्य के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार देश के अन्नदाता यानी किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, लेकिन देखने में आया है कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं है और फिर भी वो गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका नाम तो उस लिस्ट में नहीं, जिन किसानों को किस्त के पैसे लौटाने होंगे? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers Have to Return Installment Money Otherwise May Face Problems
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में आपका नाम है या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप ऑनलाइन तरीके से जानना चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे वापस करने हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल  https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers Have to Return Installment Money Otherwise May Face Problems
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां फॉर्मर कॉर्नर पर ही 'रिफंड ऑनलाइन' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारियां यहां भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers Have to Return Installment Money Otherwise May Face Problems
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करना है। अब कैप्चा कोड दर्ज करके 'गेट डेटा' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers Have to Return Installment Money Otherwise May Face Problems
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके सामने अगर 'You Are Not Eligible For Any Refund Amount' का मैसेज दिखाई देता है, तो इसका मतलब कि आपको किस्त के पैसे वापस नहीं करने हैं। लेकिन अगर स्क्रीन पर 'रिफंड अमाउंट' का ऑप्शन नजर आ रहा है, तो यानी आपको किस्त के पैसे वापस करने होंगे और इसका नोटिस कभी भी जारी हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed