फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket: टिकट में हो गई गलती? जानें कौन सी जानकारी बदल सकते हैं और कब लेना पड़ेगा नया टिकट

Sat, 22 Aug 2026 04:24 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Aug 2026 04:24 PM IST
सार

Train Ticket Correction: ट्रेन टिकट बुक करते समय छोटी सी गलती बाद में परेशानी की वजह बन सकती है। बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की सुविधा मिलती है, लेकिन यात्रा की तारीख, यात्री का नाम, उम्र या जेंडर जैसी जानकारी में सीधे ऑनलाइन संशोधन नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में टिकट रद्द करके नया टिकट बुक करना पड़ता है।

विज्ञापन
Train Ticket Correction What Details Can Be Changed After Booking?
ट्रेन टिकट काटते समय भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : AI

भारतीय रेलवे से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। टिकट बुक करते समय जल्दबाजी में एक छोटी सी गलती भी पूरी यात्रा का प्लान बिगाड़ सकती है। कभी बोर्डिंग स्टेशन गलत चुन लिया जाता है तो कभी यात्री की जानकारी दर्ज करते समय गलती हो जाती है। टिकट बनने के बाद जब गलती नजर आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अब इसे ठीक कैसे करें? हर जानकारी को बदलने का ऑप्शन रेलवे नहीं देता। कुछ बदलाव ऑनलाइन किए जा सकते हैं, जबकि कुछ गलतियों के लिए टिकट कैंसिल कर दोबारा बुकिंग करनी पड़ती है।

Train Ticket Correction What Details Can Be Changed After Booking?
train indian railways train colour - फोटो : AI Generated

बोर्डिंग स्टेशन में कर सकते हैं बदलाव
अगर टिकट ऑनलाइन बुक किया है और बाद में किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्लान बन गया है तो राहत की बात है। यात्री निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकता है। यानी टिकट बुक होने के बाद यात्रा शुरू करने की जगह बदलने का ऑप्शन उपलब्ध है। ऐसे में सिर्फ बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए नया टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ती, बशर्ते बदलाव रेलवे की तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

Train Ticket Correction What Details Can Be Changed After Booking?
train indian railways train colour - फोटो : AI Generated

यात्रा की तारीख बदलनी हो तो क्या करें?
मान लीजिए आपने 25 तारीख का टिकट बुक किया था, लेकिन अब 28 तारीख को सफर करना है। ऐसी स्थिति में मौजूदा टिकट में सीधे तारीख बदलने की सुविधा नहीं है। यात्री को पहले पुराने टिकट को कैंसिल करना होगा और इसके बाद नई तारीख के लिए नया टिकट बुक करना पड़ेगा। यानी यात्रा की तारीख बदलने के लिए ऑनलाइन टिकट में सीधा संशोधन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Train Ticket Correction What Details Can Be Changed After Booking?
रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें - फोटो : Amar Ujala

नाम या उम्र में गलती हुई तो?
टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र या जेंडर गलत दर्ज हो गया है तो इसमें भी सीधे ऑनलाइन सुधार नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में टिकट कैंसिल कराकर दोबारा टिकट बुक करना होगा इसलिए टिकट बुक करने के बाद गलती पकड़ने का इंतजार करने से बेहतर है कि भुगतान करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

विज्ञापन
Train Ticket Correction What Details Can Be Changed After Booking?
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

सफर से पहले करें छोटी सी तैयारी
ट्रेन यात्रा से पहले मेडिकल रिकॉर्ड, डॉक्टर की सलाह, जरूरी दवाएं और पानी अपने पास रखें। परिवार के किसी सदस्य या साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति को भी अपनी स्थिति के बारे में बताएं।इसलिए गर्भावस्था में ट्रेन से सफर को लेकर कोई एक नियम सभी महिलाओं पर लागू नहीं होता। सबसे अहम है मां और बच्चे की सुरक्षा। यात्रा से पहले अपनी सेहत और डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता देना ही सबसे बेहतर तरीका है।

Wooden Furniture: लकड़ी के फर्नीचर को अंदर से खोखला कर रही दीमक! इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Flight Cancel: फ्लाइट कैंसिल हुई तो एयरलाइन से मांग सकते हैं ये चीजें, हर पैसेंजर को पता होने चाहिए अधिकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed