फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 17वीं किस्त या नहीं? किसान ऐसे कर सकते हैं चेक

Fri, 15 Mar 2024 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: How To Check 17th Kist Beneficiary Status Check Process
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

17th Installment of PM Kisan Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेते हैं? क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों ही कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। वहीं, बीती 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी हुई, जिसके बाद अब 17वीं किस्त जारी होगी। ऐसे में आप ये जानना चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो आप ये स्टेटस चेक करके जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लाभार्थी अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: How To Check 17th Kist Beneficiary Status Check Process
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेटस चेक करने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • अगर आप योजना से जुड़े हैं और आपको जानना है कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो आप ये स्टेटस चेक करके पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
PM Kisan Samman Nidhi: How To Check 17th Kist Beneficiary Status Check Process
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको यहां पर 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (जो लाभार्थियो को मिलता है) या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: How To Check 17th Kist Beneficiary Status Check Process
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे कॉलम में भर दें
  • अब आपको सबमिट वाला बटन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर स्टेटस आएगा
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: How To Check 17th Kist Beneficiary Status Check Process
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेटस में आपको तीन चीजें देखनी है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या लिखा है यस या नो
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है,  तो आपको किस्त मिल सकती है
  • जबकि, इन तीनों के आगे 'नो' लिखा है, तो इसका मतलब है कि आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed