बच्चों के जन्म लेने के बाद से उनकी उच्च शिक्षा को लेकर माता पिता काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में माता पिता बच्चों के जन्म लेने के बाद से उनकी उच्च शिक्षा के लिए कुछ-कुछ पैसों की बचत करने लगते हैं। वहीं अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह निवेश करते हैं। ऐसे में उन पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। विशेषज्ञों की मानें, तो लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आपको म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना चाहिए। निवेश के इस माध्यम ने बीते सालों में कई इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां निवेश करके आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अच्छी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से 2 हजार रुपये की बचत करके 20 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
Investment: 2 हजार रुपये की बचत करके बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए जुटा सकते हैं 20 लाख रुपये, समझिए गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन