फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें, अगर की ये गलतियां तो 15वीं किस्त अटकना तय

Sat, 11 Nov 2023 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Nov 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers 15th installment may get stuck due to these 3 mistakes
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं और हर साल कई नए किसान भी आवेदन करते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। अभी बीती फरवरी को ही 14वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद अब 15वीं किस्त को आना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली बाद ये किस्त जारी हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन गलतियां ऐसी हैं, जिनके कारण आपकी किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि इन गलतियों को न होने दें। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां क्या हैं, जिनकी वजह से 15वीं किस्त अटक सकती है...

PM Kisan Samman Nidhi Farmers 15th installment may get stuck due to these 3 mistakes
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो तीन गलतियां, जिनके कारण अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • नियमों के तहत आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप चाहे योजना से नए जुड़े हैं या आपने अब तक ये नहीं करवाई है, तो इस काम को तुरंत करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi Farmers 15th installment may get stuck due to these 3 mistakes
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे करवा सकते हैं:-

  • आप ई-केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आप बैंक भी जा सकते हैं
  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ये काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers 15th installment may get stuck due to these 3 mistakes
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • दूसरी गलती ये है कि अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तब भी आप 15वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि सभी लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers 15th installment may get stuck due to these 3 mistakes
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए ये भी जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा लें। इसके लिए अपने बैंक जाएं और आधार की कॉपी जमा करवाकर आप ये काम करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed