PM Vishwakarma Yojana Benefits: जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक जरूरत की चीजें पहुंच सके और साथ ही उन्हें कुछ आर्थिक मदद भी मिल सके आदि। इसके लिए सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में 17 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार की तरफ से एक योजना शुरू की गई। इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है, जिन्हें कई तरह के लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। अगर आप पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता सूची क्या है...
PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? एक क्लिक में यहां करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के बारे में पहले जान लें
- बात अगर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की करें, तो इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। वहीं, इस योजना में कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-
अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप नीचे दिए गए व्यापारों में शामिल हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं...
- जैसे:- गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री, नाव निर्माता, लोहार, सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार...
- पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, दर्जी, ताला बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग पात्र हैं।
पात्र लोग यहां से कर सकते हैं आवेदन
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आवेदन कर सकते हैं
- यहां आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और दस्तावेज दिखाकर आप आवेदन करवा सकते हैं
- इसके बाद आप बतौर लाभार्थी योजना के लाभ ले सकते हैं।