Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Why Indian Railways General Coaches Have 3 Doors Know real reason here IRCTC guidelines
{"_id":"6932bb7ad08b66240506bc39","slug":"why-indian-railways-general-coaches-have-3-doors-know-real-reason-here-irctc-guidelines-2025-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: ट्रेन के जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? 100 में से 90 लोग नहीं जानते जवाब, आप जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: ट्रेन के जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? 100 में से 90 लोग नहीं जानते जवाब, आप जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:20 AM IST
सार
General Train Gate: अगर आप भी जनरल कोच से सफर करते हैं, तो आपने देखा होगा कि इसमें 3 गेट होते हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि ये 3 गेट क्यों होते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Indian Railways General Coaches: भारतीय रेलवे की ट्रेनों से हर रोज लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। आपको अगर ट्रेन से सफर करना होता है तो आपको इसके लिए ट्रेन टिकट लेना होता है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
जनरल कोच से लेकर स्लीपर और एसी कोच तक ट्रेन में होते हैं। अलग-अलग कोच में अलग-अलग तरह की सुविधाएं होती हैं। खानपान से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था ट्रेनों में रहती है। वहीं, अगर आपने जनरल कोच से सफर किया होगा तो शायद इस बात पर ध्यान दिया होगा कि जनरल कोच में 3 गेट होते हैं। पर क्या आप जानते हैं जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं?
- फोटो : AdobeStock
किस कोच में कितने गेट होते हैं?
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो इनमें आपको कई तरह की सुविधा मिलती है। ट्रेनों में जनरल कोच, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी फर्स्ट एसी, चेयर कार आदि कोच होते हैं। बात अगर गेट की करें तो जनरल कोच को छोड़ दें तो बाकी कोच में एक तरफ दो और दूसरी तरफ दो गेट होते हैं यानी एक कोच में कुल 4 गेट होते हैं। जबकि, जनरल कोच में ऐसा नहीं होता। जनरल कोच में एक तरफ 3 और दूसरी तरफ भी 3 गेट होते हैं और इस तरह एक जनरल कोच में 6 दरवाजे होते हैं।
3 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं?
- फोटो : AdobeStock
क्यों 3 गेट होते हैं जनरल कोच में?
पहले ये समझिए कि जनरल कोच में किसी भी तरह का कोई रिजर्वेशन नहीं होता। इसमें आप ट्रेन का जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। आपको बस ट्रेन टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट खरीदना होता है। इसके बाद आप जनरल कोच में सफर कर सकते हैं। जबकि, बाकी स्लीपर और एसी कोच में ऐसा नहीं होता। यहां आपको पहले बुकिंग करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं?
- फोटो : AdobeStock
वहीं, एसी और स्लीपर कोच में सीटें आरक्षित होती हैं और यात्रियों की संख्या भी तय होती है, क्योंकि बुकिंग पहले ही हो जाती है। इसलिए इनमें दो ही गेट होते हैं, क्योंकि ट्रेन स्टेशन पर जब रूकती है, तो चढ़ने वाले लोग तय होते हैं। जबकि, जनरल डिब्बा पूरी तरह से अनारक्षित होता है। इसलिए जनरल कोच में यात्रियों की संख्या तय नहीं होती है।
विज्ञापन
5 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं?
- फोटो : AdobeStock
ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है और ये यात्री आराम से जनरल कोच में चढ़ और उतर जाए, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 3 गेट होते हैं। इसलिए जनरल कोच को इसी तरह से डिजाइन किया होता है कि भीड़ अधिक होने पर लोग आराम से इन तीनों गेट से अंदर चले जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।