Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 20th Installment Be Released After July 9 Update Check PM Kisan Yojana 20 Kist Kab Aayegi
{"_id":"6865f79a0a74b7530d02d2eb","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-20-kist-kab-aayegi-know-expected-date-latest-update-on-installment-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या 9 जुलाई के बाद जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? किसान यहां जानें लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या 9 जुलाई के बाद जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? किसान यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:44 AM IST
सार
PM Kisan Nidhi Ki 20th Kist Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 20वीं किस्त का इतंजार कर रहे हैं, तो ये किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। आप यहां जान सकते हैं ये किस्त कब तक जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आप एक किसान हैं? दरअसल, किसानों को खेत में फसल उगाने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। सूखा पड़ जाए या फिर तेज बारिश हो जाए इसका सीधा बुरा असर फसलों पर पड़ता है। किसान दिन-रात खेत में मेहनत करता है और फसल उगाता है। जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी आर्थिक मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं।
जैसे, भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और उन्हें सालाना 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अब तक किस्त जारी होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि क्या 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इस योजना के तहत लगभग हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली जारी हो चुकी 17वीं, 18वीं, 19वीं या इससे पहले जारी हो चुकी किस्तों को देख सकते हैं। ये सभी किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई।
3 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इसलिए इस बार बारी 20वीं किस्त की है जिसके लिए अब कहा जा रहा है कि ये किस्त जुलाई में जारी हो सकती है, क्योंकि 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई और इसके बाद 20वीं किस्त के चार महीने के समय का अंतराल भी पूरा हो चुका है। इसलिए कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है। हालांकि, किस्त जारी होने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है किस्त?
जहां एक तरफ 20वीं किस्त का इंतजार सभी को है तो माना जा रहा है कि ये किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है। इसके पीछे कारण ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई के बीच विदेशी दौरे पर हैं और ये सभी जानते हैं कि पीएम किसान योजना की हर किस्त वे खुद जारी करते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि उनके लौटने के बाद ही ये किस्त जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचने के बाद पीएम मोदी।
- फोटो : पीटीआई
पीएम नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर हैं। इस दौरान छह और सात जुलाई को ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी हर बार की तरह एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां से 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।