फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 18वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम

Wed, 10 Jul 2024 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Jul 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Release Date check here
18वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 18th Installment Date: देश के करोड़ों लोग हैं जो सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लाभान्वित हो रहे हैं। इन योजनाओं पर सरकार भी काफी पैसे खर्च करती है ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस्त पाने के लिए आपको कुछ काम करने होंगे? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं और 18वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Release Date check here
18वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Istock

18वीं किस्त कब आ सकती है किसानों के बैंक खाते में?

  • दरअसल, बीती 18 जून 2024 को लगभग 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को 17वीं किस्त का लाभ मिला। डीबीटी के माध्यम से ये पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए गए। ऐसे में अब बारी 18वीं किस्त की है। हर किस्त चार महीने में जारी होती है और 17वीं किस्त जून में जारी हुई।
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Release Date check here
18वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • इसलिए अगली किस्त का समय अक्तूबर महीने में हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ये साफ नहीं हुआ है कि किस्त कब आएगी। पर नियमों के मुताबिक, ये किस्त अक्तूबर में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Release Date check here
18वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock

किस्त के लिए ये काम करवाने जरूरी:-

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम तय समय तक करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • साथ ही आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist Release Date check here
18वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आपने योजना में आवेदन किया है तो ये सुनिश्चित करें कि आपके फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न हो। अगर ऐसा होता है तो आपका आवेदन अटक सकता है और आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी भी गलत नहीं होनी चाहिए। अगर इसमें कुछ गलत है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed