PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाते हैं। इनमें लगभग हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। उदाहरण के लिए जैसे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं और किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि इस बार आने वाली 14वीं किस्त का लाभ आपको मिले, तो आपके लिए जरूरी है कि आपको चार काम पूरे करवाने होंगे, जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में...
{"_id":"64644d1509d7746669091a98","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-requirements-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-2023-news-in-hindi-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: योजना से जुड़े किसान ध्यान से करवा लें ये चार काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: योजना से जुड़े किसान ध्यान से करवा लें ये चार काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त
Wed, 17 May 2023 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 May 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
किसानों को लाभ लेने के लिए ये चार काम करवाने जरूरी हैं:-
पहला काम
- उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, वो किसान ही किस्त के लिए पात्र हैं जो किसान इन 4 पैरामीटर को पूरा करेगा। इसमें बात अगर पहले काम की करें, तो किसान के भूमि रिकॉर्ड में ये लिखा हुआ होना चाहिए कि किसान जमीन का मालिक है।
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं या आप पहले से योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
तीसरा काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करवा लें। अगर आपने ये काम नहीं किया है, तो इसे आज ही निपटा लें।
विज्ञापन
किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है?
- फोटो : istock
चौथा काम
- किस्त पाने के लिए चौथा काम ये है कि आपको भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आप पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को करवा सकते हैं।