PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023: 17 अक्तूबर, 2022 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 12वीं किस्त को जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं। ऐसे में कई किसान बेसब्री से 13वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल 3 किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किसान जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं आएगी खाते में 13वीं किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको कुछ कामों को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन जरूरी कामों को समय रहते नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। अगर आप योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं।
Facebook Trick: कौन-कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल? इस आसान तरीके लगाएं पता
इस स्थिति में आपको 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने अब तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। इस स्थिति में भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है।
ABY: इलाज कराने के लिए सरकार दे रही पांच लाख रुपये, स्कीम में आवेदन से पहले जान लें ये बातें