फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: पौधा लगाओ और 350 रुपये पाओ, जानें क्या है सरकार की ये स्कीम

Fri, 23 Aug 2024 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Aug 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: Government is giving Rs 350 for planting saplings check here scheme details
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं? - फोटो : Amar Ujala

Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाए चलाती है। हर एक योजना को चलाने के पीछे कोई न कोई उद्धेश्य होता है। जैसे- मुफ्त राशन इसलिए दिया जाता है ताकि भारत के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल सके। ठीक ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद इसलिए कि जाती है ताकि उन्हें खेती के लिए आर्थिक मदद मिल सके आदि। ठीक ऐसे ही जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार एक ऐसी योजना चला रही है जिसके तहत अगर आप पौधा लगाते हैं तो आपको पैसे दिए जाते हैं। तो चलिए बिना देरी के इस योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: Government is giving Rs 350 for planting saplings check here scheme details
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं? - फोटो : Freepik

क्या है ये योजना?

  • दरअसल, इस योजना का नाम 'कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना' है। इस योजना के अंतर्गत किसान अगर पौधे-पेड़ लगाते हैं तो उन्हें 250 रुपये से लेकर 350 रुपये तक मिलेंगे। यहां ये भी जानते चलें कि इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार चला रही है ताकि ग्रीन हाउस के असर को कम किया जा सके।
Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: Government is giving Rs 350 for planting saplings check here scheme details
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं? - फोटो : Freepik
किेसे मिल सकता है लाभ?
  • अगर आप इस 'कॉर्बन सोखो और पैसा कमाओ योजना' से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें कि इसका लाभ किसानों को मिलता है। इसमें पहले आपको पेड़ लगाने होते हैं और फिर विभाग की तरफ से लगे हुए पेड़ों का सर्वे किया जाता है और इसके बाद किसानों के बैंक खाते में प्रति पेड़ हर साल 250-350 तक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: Government is giving Rs 350 for planting saplings check here scheme details
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं? - फोटो : Freepik
  • इस योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस योजना से पूर्वांचल के किसानों को फायदा होगा। इस योजना का पहला चरण साल 2023 में शुरू हुआ। उस वक्त बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
Carbon Sokho Paisa Kamao Scheme: Government is giving Rs 350 for planting saplings check here scheme details
पौधे लगाकर पैसे कैसे कमाएं? - फोटो : istock
  • जहां पर 25 हजार 140 किसानों को 202 करोड़ रुपये पेड-पौधे लगाने के लिए दिए जा चुके हैं। वहीं, अब इस योजना से कई अन्य मंडलों को जोड़ा जा रहा है और आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहने की उम्मीद है। योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed