फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने से पहले करें ये 2 काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Tue, 03 Feb 2026 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Feb 2026 09:59 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। इन कामों के बारे में आप यहां जान सकते हैं...

विज्ञापन
PM Kisan Yojana these 2 work is important for 22th Installment
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसी भी सरकारी योजना को चलाने के पीछे सबसे पहले सरकारों का उद्धेश्य ये होता है कि इस योजना के जरिए अधिक से अधिक जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा सके। इसके लिए योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसी क्रम में एक चर्चित योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।



दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ सिर्फ योजना के लिए पात्र किसानों को मिलता है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसके लिए अगर आपने अब तक जरूरी काम नहीं करवाए हैं तो तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से जरूरी काम हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana these 2 work is important for 22th Installment
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : AdobeStock

22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है
  • योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
PM Kisan Yojana these 2 work is important for 22th Installment
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कौन से 2 काम करवाने हैं जरूरी?

पहला काम

  • योजना के तहत पहला काम है ई-केवाईसी का
  • योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना होता है
  • ई-केवाईसी के जरिए धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलती है और सही लाभार्थी की पहचान आसानी से हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana these 2 work is important for 22th Installment
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कहां से करवाएं ई-केवाईसी?

  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • आप यहां से बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan Yojana these 2 work is important for 22th Installment
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन का काम भी करवाना जरूरी होता है
  • इसमें किसान की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
  • पीएम किसान योजना में भू-सत्यापन के लिए किसान अपने ब्लॉक कार्यालय में संबंधित अधिकारी या लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed