Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 20th Installment Release in First Week of August Update PM Kisan 20vi Kist Kab Aayegi
{"_id":"688847f2b7a16a86800ccff7","slug":"pm-kisan-20th-installment-release-in-first-week-of-august-update-pm-kisan-20vi-kist-kab-aayegi-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या अगस्त के पहले सप्ताह में मोदी सरकार जारी कर सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या अगस्त के पहले सप्ताह में मोदी सरकार जारी कर सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:33 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan 20th Installment Release Date: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम राज्य सरकारें और केंद्र सरकार करती है। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। जैसे, किसानों के लिए चलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।
दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को दिया जाता है। इसमें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है जिसका इंतजार लाभर्थियों को बेसब्री से है। ऐसे में आखिर ये किस्त कब जारी होगी? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त पीएम मोदी कब जारी कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है, लेकिन 20वीं किस्त को जारी होने में देरी हो चुकी है क्योंकि ये किस्त जून में जारी होनी थी और अब जुलाई का महीना भी खत्म होने को है।
3 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त पीएम मोदी कब जारी कर सकते हैं?
- फोटो : pmkisan.gov.in
वहीं, अब माना जा रहा है कि 20वीं किस्त अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त पीएम मोदी कब जारी कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
मिलने हैं इतने पैसे
पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें सरकार आर्थिक मदद देती है। योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त में भी बाकी किस्तों की तरह ही 2 हजार रुपये की राशि किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त पीएम मोदी कब जारी कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
जो भी किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। सरकार डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है। इससे सरकार द्वारा जारी की गई पूरी राशि सीधे किसानों को मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।