फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आज किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाते में भेजेंगे 2-2 हजार रुपये

Sat, 02 Aug 2025 06:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Aug 2025 06:59 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 20 Kist Release Today: आज उन किसानों के लिए अच्छा दिन होने वाला है, जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं क्योंकि उनके बैंक खाते में आज 2-2 हजार रुपये आने वाले हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Release Date Time Check PM Kisan Yojana Amount Credit in Account
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Nidhi 20th Installment: राज्य के लोगों के लिए राज्य सरकारें और देश की जनता के लिए केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, उदाहरण के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले सकते हैं जिसे भारत सरकार चलाती है। इस पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Nidhi Live: आज किसानों के लिए बड़ा दिन! खाते में आएगी 20वीं किस्त, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं   

इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और अब तक ऐसा करके कुल 19 बार ये पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। इसी क्रम में आज यानी 02 अगस्त 2025 का दिन पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए अच्छा होने वाला है, क्योंकि उनके बैंक खाते में 20वीं किस्त जो आने वाली है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब और कितने बजे जारी होगी। किसान अगली स्लाइड्स में 20वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 20th Installment Release Date Time Check PM Kisan Yojana Amount Credit in Account
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी। - फोटो : AdobeStock

इतने बजे जारी होगी किस्त

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि योजना के अंतर्गत आज जारी होने वाली 20वीं किस्त सुबह 11 बजे जारी होगी। ये किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां से खुद पीएम नरेंद्र मोदी ये किस्त जारी करेंगे।


PM Kisan 20th Installment Release Date Time Check PM Kisan Yojana Amount Credit in Account
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी। - फोटो : AdobeStock

इतने किसानों को मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ

  • पीएम किसान योजना से जो भी किसान लाभार्थी के रूप में जुड़े हैं उन्हें आज 20वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। सरकार की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, लगभग 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त भेजी जाएगी। इन किसानों के बैंक खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Release Date Time Check PM Kisan Yojana Amount Credit in Account
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी। - फोटो : AdobeStock

जाने किन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ और किन्हें नहीं

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके अलावा अगर आप योजना से जुड़े हैं तो आपको कुछ काम भी करवाने होते हैं जिसमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम करवाने होते हैं। अगर आपने ये काम करवाए हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Release Date Time Check PM Kisan Yojana Amount Credit in Account
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी। - फोटो : Freepik
  • वहीं, अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते और अगर आप गलत तरीके से आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। वहीं, अगर आप पिछली स्लाइड्स में बताए गए कामों को भी नहीं करवाते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed