PM Kisan Nidhi 20th Installment: राज्य के लोगों के लिए राज्य सरकारें और देश की जनता के लिए केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, उदाहरण के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले सकते हैं जिसे भारत सरकार चलाती है। इस पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं।
{"_id":"688d674b8495718016015108","slug":"pm-kisan-20th-installment-release-date-time-check-pm-kisan-yojana-amount-credit-in-account-2025-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आज किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाते में भेजेंगे 2-2 हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आज किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाते में भेजेंगे 2-2 हजार रुपये
Sat, 02 Aug 2025 06:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:59 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 20 Kist Release Today: आज उन किसानों के लिए अच्छा दिन होने वाला है, जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं क्योंकि उनके बैंक खाते में आज 2-2 हजार रुपये आने वाले हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी।
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी।
- फोटो : AdobeStock
इतने बजे जारी होगी किस्त
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि योजना के अंतर्गत आज जारी होने वाली 20वीं किस्त सुबह 11 बजे जारी होगी। ये किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां से खुद पीएम नरेंद्र मोदी ये किस्त जारी करेंगे।
काशी के मेरे परिवारजनों के लिए कल 2 अगस्त का दिन बहुत विशेष है। सुबह करीब 11 बजे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्पोर्ट्स, टूरिज्म और कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करने का भी सौभाग्य मिलेगा।…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2025
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी।
- फोटो : AdobeStock
इतने किसानों को मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ
- पीएम किसान योजना से जो भी किसान लाभार्थी के रूप में जुड़े हैं उन्हें आज 20वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। सरकार की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, लगभग 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त भेजी जाएगी। इन किसानों के बैंक खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी।
- फोटो : AdobeStock
जाने किन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ और किन्हें नहीं
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके अलावा अगर आप योजना से जुड़े हैं तो आपको कुछ काम भी करवाने होते हैं जिसमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम करवाने होते हैं। अगर आपने ये काम करवाए हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी।
- फोटो : Freepik
- वहीं, अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते और अगर आप गलत तरीके से आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। वहीं, अगर आप पिछली स्लाइड्स में बताए गए कामों को भी नहीं करवाते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।