फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hospital Bill Alert: जानें कैसे अस्पताल वाले बिल देते समय आपसे ले सकते हैं ज्यादा पैसे, जानें कैसे करें बचत

Sat, 05 Jul 2025 08:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Jul 2025 08:09 AM IST
सार

Hospital Ke Bill Mein Kya Check Karein: अगर आपको भी किसी कारण अस्पाल में भर्ती होना पड़ा है, तो आपको बिल लेते समय एक चीज चेक करनी होती है। वरना आपको अस्पताल वाले ठग सकते हैं।

विज्ञापन
How much GST is applicable on hospital bills check here full details
अस्पताल के बिल पर कितना जीएसटी लगता है? - फोटो : Adobe stock photos

Hospital Bill: आज के समय में किसी बीमारी का इलाज करवाना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि दवाओं से लेकर डॉक्टर की फीस तक लगभग हर एक चीज महंगी है। ऐसे में अगर किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवाने की सोचें तो इसमें काफी पैसे लगते हैं। वहीं, कई बीमारियों में तो अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहना पड़ता है।



ऐसे में कई बार ऐसा सुनने को भी मिलता है कि अस्पताल वाले जबरदस्ती का बिल बनाने के लिए मरीजों को कई दिनों तक भर्ती रखते हैं। इसके बाद जब डिस्चार्ज के समय फाइनल बिल बनकर आता है, तो लोगों को अच्छे-खासे पैसे अस्पताल के बिलिंग काउंटर पर देने होते हैं। यहां पर आपको अपने बिल में एक चीज जरूर चेक करनी होती है, वरना यकीन मानिए आपको ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बिल में क्या चीज देखनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How much GST is applicable on hospital bills check here full details
अस्पताल के बिल पर कितना जीएसटी लगता है? - फोटो : Adobe Stock

इस चीज का रखना होता है ध्यान

  • दरअसल, अगर आप या आपका अपना कोई अस्पताल में भर्ती हुआ है और जब वो डिस्चार्ज होता है तो बिल भरना होता है। ऐसे में बिल में कई तरह की चीजें होती हैं जिसमें मरीज के रूम का किराया, दवाओं का खर्च, डॉक्टर की फीस जैसी कई अन्य चीजें होती हैं और इसी में एक चीज और होती है और वो है जीएसटी।
How much GST is applicable on hospital bills check here full details
अस्पताल के बिल पर कितना जीएसटी लगता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जान लें कि ये वही जीएसटी है जो सामान पर टैक्स के तौर पर लगता है। ऐसे में अस्पताल इस जीएसटी के जरिए ही लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। होता ये है कि अस्पताल वाले बिल में कुछ ज्यादा ही टैक्स जोड़ देते हैं, क्योंकि अधिकतर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि असपताल के बिल पर कितनी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How much GST is applicable on hospital bills check here full details
अस्पताल के बिल पर कितना जीएसटी लगता है? - फोटो : Freepik.com

अस्पताल की किस चीज पर कितना जीएसटी?

  • अगर आप मरीजे के लिए रूम ले रहे हैं तो इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है
  • दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर 5-12 प्रतिशत जीएसटी लगता है
  • पर कई अस्पताल वाले इन चीजों पर तय जीएसटी से अधिक लगा देते हैं।
विज्ञापन
How much GST is applicable on hospital bills check here full details
अस्पताल के बिल पर कितना जीएसटी लगता है? - फोटो : Adobe stock photos

किन चीजों में नहीं लगता जीएसटी?

  • अगर आप डॉक्टर की सलाह लेते हैं, डायग्नोस्टिक टेस्ट और बेसिक ट्रीटमेंट जैसी चीजें करवाते हैं तो ये चीजें जीएसटी के दायरे से बाहर होती हैं। ऐस में ध्यान रखें कि अगर इन चीजों पर बिल में जीएसटी लगा है तो इन चीजों को बोलकर हटवा लें। नियमों के तहत इन चीजों पर जीएसटी नहीं लगाया जा सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed