PM Kisan 17th Installment 2024: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 16 वीं किस्त का लाभ मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को 16वीं किस्त के पैसे को किसानों के बैंक खाते में भेजा था। अब किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment 2024) का इंतजार है। हर किसान जानना चाहता है कि 17वीं किस्त कब तक आएगी। हम आपको इससे जुड़ी बेहद जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, लाभ पाने के लिए आज ही करें ये कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ साल पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है। इसमें किसानों के खाते में सरकार हर चार महीने पर दो हजार रुपये भेजती है।
केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 फरवरी, 2019 को शुरुआत की थी। इसके योजना के तहत सरकार की तरफ से किसानों को 6000 रुपये दिया जाता है। यह सरकार एक साथ नहीं देती है, बल्कि 2000-2000 रुपये तीन किस्तों में देती है।
ईपीएफओ ने करोड़ों लोगों को दी खुशखबरी, सिर्फ तीन दिन में मिलेंगे एक लाख रुपये
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
अगर आप जानना चाहते हैं कि खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त आएगी या नहीं? यह आप आसानी से पता कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आप सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद आपको अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक, गांव आदि जरूरी डिटेल्स को फिल करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में अगर आपका नाम है। इस स्थिति में आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आपको 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
Prevent Milk From Curdling: गर्मी में दूध को फटने से बचाने के चार आसान उपाय, बिना फ्रिज 24 घंटे तक नहीं फटेगा
अगली किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य
अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको अगली किस्त का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक यह जरूरी काम नहीं किया है तो इसे बिना देरी किए निपटा लीजिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं।