ईपीएफओ ने करोड़ों लोगों को दी खुशखबरी, सिर्फ तीन दिन में मिलेंगे एक लाख रुपये
अमर उजाला
Fri, 17 May 2024
Image Credit : Istock
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने करोड़ों पीएफ खाताधारकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब ईपीएफओ ने पीएफ खाते से पैसा निकालने की प्रक्रिया को आसान कर दिया
Image Credit : Istock
ईपीएफओ की तरफ से ऑटो मोड सेटलमेंट की शुरुआत की गई है जिससे 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारकों को फायदा होगा
Image Credit : Istock
यह सुविधा इमरजेंसी में पीएफ सदस्यों को फंड प्रदान कराती है। इसके तहत अब सिर्फ तीन दिन में ही खाताधारक के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा
Image Credit : Istock
कर्मचारी ऑटो-मोड सेटलमेंट के तहत इमरजेंसी के दौरान अपने ईपीएफ से एडवांस में पैसे निकाल सकते हैं
Image Credit : Istock
ईपीएफओ की तरफ से अपने खाताधारकों को फंड से पैसे निकालने की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें इमरजेंसी बीमारी के इलाज, एजुकेशन, शादी और घर खरीदना शामिल है
Image Credit : Istock
इसमें से किसी एक इमरजेंसी के दौरान पीएफ अकाउंट से एडवांस फंड निकाला जा सकता है। ईपीएफ अकाउंट से एडवांस फंड की लिमिट को बढ़ा दिया गया है
Image Credit : Istock
पहले यह लिमिट 50,000 रुपये थी, जो अब 1 लाख रुपये हो गई। एडवांस निकालने का काम ऑटो सेटलमेंट मोड कंप्यूटर के जरिए हो जाएगा और किसी से अप्रूवल की आवश्यकता नहीं होती है
Image Credit : Istock
अब पैसा आपके खाते में तीन दिन के अंदर आता है, लेकिन कुछ दस्तावजे जमा करना आवश्यक होगा। इसमें KYC, क्लेम रिक्वेस्ट की एलिजिबिलिटी, बैंक अकाउंट डिटेल शामिल हैं
Image Credit : Istock
लाडली बहनों को अब मिलेंगे इतने हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन