फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Cares For Children Scheme: इस स्कीम के तहत बच्चों को मिलते हैं 10 लाख रुपये, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

Wed, 23 Feb 2022 05:40 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 23 Feb 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
PM Cares for Children Scheme is very beneficial for children know all details about this scheme in hindi
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिलते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : i stock

कोरोना काल में लाखों लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। इस दौरान कई बच्चों ने भी अपने माता-पिता को भी खोया है। ऐसे में इन बच्चों के भरण-पोषण के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना को 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले ये योजना 31 दिसंबर, 2021 तक ही वैध थी। दरअसल, इस योजना में उन बच्चों को शामिल किया गया है, जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को एक महामारी के रूप में घोषित और चित्रित की गई तारीख 11.03.2020 से लेकर 28.02.2022 के बीच अपने माता-पिता या दोनों में से एक को खोया है। इस संबंध में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों को एक पत्र भेजा गया है। साथ ही इसकी एक प्रति सभी जिलाधिकारियों/जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भी दी गई है। इस योजना के पात्र वही बच्चे हैं जिनकी आयु माता-पिता की मृत्यु की तिथि पर 18 वर्ष से कम थी। 

PM Cares for Children Scheme is very beneficial for children know all details about this scheme in hindi
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिलते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock

इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र के अनाथ बच्चों को नजदीक के केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाया जाता है। वहीं प्राइवेट स्कूल में एडमिशन पर भी उनकी फीस पीएम केयर्स फंड से केंद्र सरकार द्वारा जमा की जाती है। जबकि, 11 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का दाखिला सैनिक स्कूल व नवोदय विद्यालय में किया जाता है। इसके अलावा बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलता है।

PM Cares for Children Scheme is very beneficial for children know all details about this scheme in hindi
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिलते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : i stock

दरअसल, 29 मई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन बच्चों को व्यापक समर्थन देने की घोषणा की थी, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। इन बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए लोन की सुविधा भी दी जाएगी, जिसका ब्याज पीएम केयर्स फंड द्वारा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Cares for Children Scheme is very beneficial for children know all details about this scheme in hindi
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिलते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत इन बच्चों को अन्य बातों के साथ-साथ समग्र दृष्टिकोण, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए अंतर वित्तपोषण, 18 वर्ष की आयु से मासिक वजीफा और 23 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
PM Cares for Children Scheme is very beneficial for children know all details about this scheme in hindi
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिलते हैं 10 लाख रुपये - फोटो : istock

इस योजना के मुताबिक, सुरक्षा और देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों की गैर-संस्थागत देखभाल के लिए प्रति माह 2,000 रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में रहने वाले बच्चों के रखरखाव के लिए प्रति माह 2,160 रुपये का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आप https://pmcaresforchildren.in पर भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed