{"_id":"69a3db478f67497c7203144e","slug":"plastic-bottle-disposal-tips-right-way-to-dispose-plastic-bottles-in-hindi-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? एक क्लिक में जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है? एक क्लिक में जानें
Sun, 01 Mar 2026 01:29 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:29 PM IST
सार
How To Dispose Plastic Bottle: ट्रेन से लेकर बाजार तक में पानी पीने के लिए लोग प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं। इन बोतलों को फेंकने का सही तरीका क्या है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Dispose Plastic Bottle Step By Step Guide: आज के समय में प्लास्टिक की बोतलें हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। हम पानी, जूस या अन्य पेय पदार्थ के लिए अक्सर इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस्तेमाल के बाद इन्हें सही तरीके से न फेंकना पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहलें करें खाली
सबसे पहले बोतल को पूरी तरह से खाली कर दें। इसमें बचा पानी, जूस या अन्य तरल पदार्थ निकालें। इसके बाद बोतल को हल्के साबुन या पानी से धो लें। यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में बोतल पर जमा गंदगी या अवशेष बाधा न बने और उत्पादन प्रक्रिया आसान रहे।

लेबल और ढक्कन अलग करना
अधिकांश प्लास्टिक बोतलों के ढक्कन और लेबल अलग प्रकार के प्लास्टिक से बने होते हैं। इन हिस्सों को अलग कर देना चाहिए। अलग-अलग प्लास्टिक को अलग-अलग रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में डाला जाता है। अगर इन्हें साथ में डालेंगे, तो रीसाइक्लिंग मशीन या प्रक्रिया में दिक्कत हो सकती है।

बोतल को सिकोड़ना
खाली और धोने के बाद बोतल को हल्का चपटा या सिकोड़ दें। इससे बोतल कम जगह लेगी और कचरा संग्रहण और परिवहन में आसान होगा। बड़े और फूले हुए प्लास्टिक बोतलें ट्रक और कंटेनर में अधिक जगह घेरती हैं।
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंकने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
रीसाइक्लिंग बिन में डालना
बोतल को केवल प्लास्टिक रीसाइक्लिंग बिन या ड्राय वेस्ट बिन में डालें। इसे खुले में, सड़कों पर या सामान्य कचरा डिब्बे में न फेंकें। यह कदम पर्यावरण को साफ रखने और जल स्रोतों में प्लास्टिक के फैलाव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।