PIB Fact Check: ये दौर सोशल मीडिया का है, जिसमें कई तरह की खबरें दिन-भर, महीनों या कई तो कई सालों तक गोते लगाती रहती है। कई बार कई खबरों को, किसी वीडियो को, किसी फोटो आदि को इस तरह से पेश किया जाता है कि इसके फेक होने के बाद भी देखने वाला यकीन करने पर मजबूर हो जाता है। कई बार ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिससे भ्रामक जानकारी फैलती है और फिर ये लोगों के लिए दिक्कत पैदा करती है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसी ही जानकारी वायरल हो रही है जिस पर लोग यकीन करने को मजबूर हो रहे हैं। इसमें साल 2024 में मतदान न करने पर बैंक खाते से पैसे कटने जैसी बाते कही गई है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये वायरल पोस्ट क्या है और इसकी सच्चाई क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Fact Check: जो 2024 में होने वाले लोकसभा में नहीं डालेगा वोट उसके बैंक खाते से कटेंगे 350 रुपये? जानें सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है वायरल मैसेज में?
- दरअसल, बात अगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की करें, तो फेसबुक और व्हाट्सएप समेत अन्य जगह पर एक न्यूज पेपर की कटिंग काफी वायरल हो रही है और लोग भी इसे एक-दूसरे को भेज रहे हैं।
- वायरल हो रही इस कटिंग में कहा गया है कि, 'इस बार लोकसभा चुनाव में जो लोग वोट नहीं डालेंगे, उनके बैंक खाते से 350 रूपये का जुर्माना कट सकता है। यही नहीं, जिसके बैंक खाते में पैसे नहीं होंगे उसके मोबाइल रिचार्ज से पैसे कटेंगे। वोट न डालने वालों की पहचान आधार कार्ड से होगी।' वायरल पोस्ट में ये भी बताया गया है कि चुनाव आयोग ने इसको लेकर कोर्ट से पहले ही मंजूरी ले ली है।
सच क्या है?
- इस वायरल मैसेज से लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है, लेकिन इस दावे की सच्चाई को सामने लेकर आई है भारत सरकार की एजेंसी प्रेस ब्यूरो ऑफ इंफॉर्मेशन यानी पीआईबी। पीआईबी की तरफ से इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया गया है।
- पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ये खबर फर्जी है, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है और आप जिम्मेदार नागिरक बनें और मतदान अवश्य करें। ऐसे में ऐसी किसी पोस्ट पर विश्वास न करें और मतदान जरूर करें।
क्या लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किए जाने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपए❓
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 15, 2023
जानें वायरल ख़बर की सच्चाई❕#PIBFactCheck:
🔶 यह ख़बर #फ़र्ज़ी है।
🔶 @ECISVEEP ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।
🔶 जिम्मेदार नागरिक बनें, मतदान अवश्य करें!!
🔗 https://t.co/8EwXdkIPlF pic.twitter.com/ikFLUndfCh