Loan From Mobile App: अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग काम करते हैं। कोई नौकरी करता है तो कोई अपना बिजनेस करता है। यही नहीं, लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के अलावा अपने कई बड़े काम भी करते हैं। जैसे, शादी करना हो, घर लेना, कार लेना, हायर एजुकेशन आदि। ऐसे में लोगों को अपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन भी लेना पड़ता है जिसके लिए लोग बैंक की तरफ देखते हैं।
{"_id":"6828656a48dbbfb79402e51d","slug":"personal-loan-warning-avoid-these-mistakes-while-taking-loan-via-app-or-face-big-loss-2025-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: किसी एप के जरिए ले रहे हैं लोन, तो ये गलतियां कभी न करें; वरना चपत लगना तय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: किसी एप के जरिए ले रहे हैं लोन, तो ये गलतियां कभी न करें; वरना चपत लगना तय
Mon, 19 May 2025 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 19 May 2025 10:15 AM IST
सार
Mobile App Loan Alert: पैसों की जरूरत की वजह से या किसी काम को पूरा करने के लिए कई बार ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में लोग लोन लेते हैं, लेकिन अगर आप एप से लोन ले रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
फेक लोन एप से कैसे बचे?
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेक लोन एप से कैसे बचे?
- फोटो : Adobe Stock
ले रहे हैं एप से लोन, तो न करें ये गलतियां:-
पहली गलती
- अगर आप किसी एप से लोन ले रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि ये एप फेक तो नहीं है। इसलिए आप उस एप के रिव्यू पढ़ सकते हैं और साथ ही उसकी रेटिंग भी देख सकते हैं। यहां पर लोग एप के बारे में बताते हैं कि ये एप कैसी है और रेट भी करते हैं। ये आपको ये पता लगाने में मदद कर सकती है कि एप फेक है या सही है।
फेक लोन एप से कैसे बचे?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- एक बात अच्छे से जान लें कि एप को किसी भी तरह का चार्ज पहले कुछ भी न दें। दरअसल, अगर कोई एप आपसे लोन देने के बदले में पहले सरचार्ज या सर्विस चार्ज टाइप का कुछ मांग रही है तो ये इशारा हो सकता है कि ये एप फेक है। ऐसी एप आपसे पैसे लेकर ठगी कर लेती है और आपको लोन भी नहीं देती। इसलिए ऐसी एप से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक लोन एप से कैसे बचे?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- जब भी किसी लोन वाली एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें तो एक चीज जान लें कि ये क्या-क्या परमिशन मांग रही है। इसे ऐसे समझें कि अगर एप आपके मोबाइल में कोई एक्सिस मांग रही है जो जरूरी है तो सही है, लेकिन अगर कोई एप आपकी बैंकिंग एप की परमिशन मांग रही है या किसी ऐसी एप का जिससे आपके बैंक खाते में सेंध लग सकती है आदि। तो ऐसी एप को तुरंत अनइंस्टॉल करें।
विज्ञापन
फेक लोन एप से कैसे बचे?
- फोटो : Adobe Stock
चौथी गलती
- ऐसी एप से सावधान रहें जो लोन तो दे देती है, लेकिन अगर आप किसी वजह से लोन नहीं भर पाते तो ये आपके घर आ सकते हैं। यही नहीं, कई एप तो आपको मोबाइल से आपके रिश्तेदारों और दोस्तों तक को कॉल करते हैं जिससे आपकी इमेज खराब होती है। इसलिए ऐसी एप से लोन लेने से बचना चाहिए।