फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paytm Postpaid: अब बिना पैसे दिए बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट, पेटीएम ने शुरू की यह नई सर्विस

Fri, 01 Apr 2022 12:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Paytm book train ticket on Paytm with buy now pay later option know all details here
Book train ticket on paytm with buy now pay later option - फोटो : Paytm

भारत में कई लोग पेटीएम की सेवाओं का उपयोग करते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते समय समय पर पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए कई नई सेवाओं को लेकर आता रहता है। अगर आप ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए पेटीएम की सर्विस का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप बिना पैसे दिए ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। पेटीएम गेटवे यूजर्स पेटीएम पोस्टपेड के लॉन्च होने के बाद आईआरसीटीसी की टिकट सेवाओं पर बुक नाउ पे लेटर की सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में पेटीएम की इस सर्विस से कई यूजर्स को फायदा होने वाला है। वे बुक नाउ और पे लेटर की सुविधा से तत्काल भुगतान किए बिना ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। ऐसे में अगर किसी यूजर के पास पैसा नहीं है और उसे तत्काल प्रभाव में ट्रेन टिकट को बुक करना है, तो इस सुविधा से उसको काफी लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Paytm book train ticket on Paytm with buy now pay later option know all details here
Book train ticket on paytm with buy now pay later option - फोटो : istock

कंपनी ने इस बात का जिक्र किया है कि पेटीएम के बाय नाउ पे लेटर की सुविधा को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन टिकट बुकिंग, बिल पेमेंट, शॉपिंग आदि के लिए इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। 

Paytm book train ticket on Paytm with buy now pay later option know all details here
Book train ticket on paytm with buy now pay later option - फोटो : istock

यूजर्स बिलिंग साइकिल के अंत में बिलिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप सुविधाजनक भुगतान के लिए उसे ईएमआई में भी पेमेंट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paytm book train ticket on Paytm with buy now pay later option know all details here
Book train ticket on paytm with buy now pay later option - फोटो : iStock

पेटीएम पोस्टपेड 30 दिनों की अवधि के लिए 60 हजार रुपये की ब्याज मुक्त क्रेडिट यूजर्स को देता है। पेटीएम पोस्टपेड की सुविधा अब उन लोगों के लिए भी उपलब्ध हो गई है, जो आईआरसीटीसी के जरिए ट्रेन टिकट को बुक करते हैं।

विज्ञापन
Paytm book train ticket on Paytm with buy now pay later option know all details here
Book train ticket on paytm with buy now pay later option - फोटो : Istock

प्रवीण शर्मा जो कि पेटीएम पेमेंट सर्विस के सीईओ हैं उन्होंने बताया कि इस सुविधा को शुरू करने का उद्देश्य पेटीएम पेमेंट गेटवे यूजर्स को ट्रेन टिकट बुकिंग करने के साथ बाद में भुगतान करने की सुविधा देना है। इसके अलावा यह सुविधा सहज और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट करने की उम्मीद करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed