फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card: क्या आपने भी नहीं बनवाया अब तक पैन कार्ड? फायदे जानकर आज ही चाहेंगे बनवाना

Tue, 25 Jun 2024 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 Jun 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Pan Card uses and benefits details in hindi
पैन कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card Benefits: आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ आदि दस्तावेज होंगे? जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी। अगर इनमें से कोई एक भी दस्तावेज कम हो जाए या आपके पास न हो तो ऐसी स्थिति में आपका काम अटक सकता है। इसी कड़ी में एक और दस्तावेज है जिसका पास में होना बेहद जरूरी हो जाता है और इसके कई फायदे भी हैं। दरअसल, ये है पैन कार्ड। आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया पैन कार्ड आपके कई काम आता है और अगर ये पास में न हो तो कई कामों में दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं पैन कार्ड बनवाने के फायदों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Pan Card uses and benefits details in hindi
पैन कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock

पैन कार्ड बनवाने के ये हैं फायदे:-

नंबर 1

  • पैन कार्ड के होने से आप ये जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितने लोन चल रहे हैं और लोन की क्या स्थिति है। जैसे- अगर आपके नाम पर किसी ने गलत तरीके से लोन लिया है या आप ही अपने लोन के बारे में जानना चाहते हैं तो पैन नंबर से आप ये पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Pan Card uses and benefits details in hindi
पैन कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • टैक्स भरने और इससे जुड़े कामों के लिए पैन कार्ड का पास में होना जरूरी हो जाता है। टैक्स भरा है या नहीं, रिटर्न फाइल करना है आदि जैसे कामों के लिए पैन कार्ड चाहिए। इसलिए अगर आपके पास पैन कार्ड है तो आप ये काम मिनटों में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Card uses and benefits details in hindi
पैन कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • अगर आप चाहते हैं कि आप कोई बैंक खाता खुलवा लें तो इसके लिए भी आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड के अलावा ये दूसरा दस्तावेज होता है जिसकी जरूरत खाता खुलवाने में होती है। इसके अलावा 50 हजार रुपये से ऊपर जमा करने पर बैंक में पैन कार्ड अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
Pan Card uses and benefits details in hindi
पैन कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आप जब भी लोन लेते हैं तो आपको कई दस्तावेज चाहिए होते हैं जिसमें से एक पैन कार्ड भी होता है। सिबिल स्कोर देखने से लेकर लोन लेने के बाकी अन्य कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए पैन कार्ड का पास होना जरूरी हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed