PM Awas Yojana Eligibility List in Hindi: हर कोई चाहता है कि उसका अपना पक्का घर हो जिसमें वे अपने परिवार संग खुशी-खुशी रह सके। पर हर किसी का अपना घर होना किसी सपने के पूरे होने जैसा ही है क्योंकि आज के समय में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए घर लेना बेहद ही मुश्किल नजर आता है, लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप पात्र हैं तो आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर ले सकते हैं। बस आपको आवेदन करना होता है, लेकिन आवेदन से पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे पात्रता के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
PM Awas Yojana: किन लोगों को नहीं करना चाहिए पीएम आवास योजना में आवेदन? यहां जानें पात्रता के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग आवेदन करने के लिए पात्र हैं?
- अगर आप पीएम आवास योजना के तहत घर पाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप पहले ये जानें कि आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं उनमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो बीपीएल कार्ड धारक हैं, फिर जिनके पाक आवासीय इकाई नहीं है और जिन लोगों की आय निम्न आय है वे भी योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
- इसके अलावा जो लोग पात्र हैं उनके लिए योजना के अंतर्गत एक और शर्त ये होती है कि आवेदनकर्ता भारत का नागरिक हो। इसके अलावा आवेदन करते समय आपकी उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
इन लोगों को नहीं मिल सकता योजना का लाभ:-
अगर आप चाहते हैं कि पीएम आवास योजना के तहत आपको भी घर मिले, तो ऊपर दी गई सूची के मुताबिक आपका पात्र होना जरूरी है। पर कई लोग ऐसे हैं जो इस योजना के लिए अपात्र हैं और इसमें ये लोग शामिल हैं...
- जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है
- जो किसी कंपनी का मालिक है
- जिसका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान हो
- जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा हो
- जो लोग टैक्स भरते हैं आदि।