फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: कभी न करें किसी को ऑनलाइन पैसे भेजते समय ये गलतियां, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 13 Jul 2023 05:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jul 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Online Money: These 4 Things to keep in mind while transferring money online
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

Money Transfer: अगर कुछ साल पीछे जाएंगे, तो देखेंगे कि आपको जब भी किसी को पैसे ट्रांसफर करने होते थे तो आपको बैंक ही जाना पड़ता था। बैंक जाकर स्लिप भरो और फिर आप किसी दूसरे को पैसे भेज पाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है क्योंकि अब आप इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे माध्यमों से किसी को भी जब चाहें तब पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। मतलब डिजिटली तरीके के आने के बाद से लोगों को काफी सुविधाएं मिली हैं, लेकिन इन सब के बीच आपको किसी को पैसे ट्रांसफर करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके द्वारा भेजे गए पैसे किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में भी जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

Online Money: These 4 Things to keep in mind while transferring money online
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

पैसे ट्रांसफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • आज के समय पर लोग पैसे भेजने के लिए यूपीआई का काफी इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। इसमें सिर्फ मोबाइल नंबर की मदद से ही किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं। ऐसे में आप जब भी किसी का मोबाइल नंबर दर्ज करें, तो उसका नाम कंफर्म करें कि अकाउंट किस नाम से बना है। वरना एक भी अंक गलत होने पर किसी दूसरे के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।
Online Money: These 4 Things to keep in mind while transferring money online
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

दूसरा तरीका

  • जब भी किसी को ऑनलाइन पैसे भेजें, तो ध्यान रहे कि सामने वाले व्यक्ति की सभी जानकारियां आपने ठीक से भरी हैं या नहीं। जानकारी गलत होने पर गलत बैंक खाते में पैसे जा सकते हैं। पैसे भेजने के कई तरीके होते हैं, जैसे- एनईएफटी, आईएमपीएस, आरटीजीएस और यूपीआई आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Money: These 4 Things to keep in mind while transferring money online
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • ऑनलाइन पैसे भेजते समय आईएफएससी कोड को भी ध्यान से भरना चाहिए, क्योंकि अगर ये गलत हो जाए तो भी आपको दिक्कतें हो सकती हैं। इसके सही न होने पर आपके पैसे अटक सकते हैं या फिर किसी गलत बैंक ब्रांच के किसी गलत खाते में पैसे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Online Money: These 4 Things to keep in mind while transferring money online
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

चौथा तरीका

  • जिस वजह से सबसे ज्यादा गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होते हैं, उसमें बैंक खाता संख्या का गलत होना शायद सबसे ऊपर है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अकाउंट नंबर में एक-दो अंक की भी गलती किसी और के बैंक खाते के नंबर से मिलान खा जाती है और फिर वो पैसे गलत बैंक खाते में चले जाते हैं। इसलिए अकाउंट नंबर आराम से और ध्यान से भरें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed