फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: मां वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा IRCTC, सिर्फ इतने रुपये है किराया, मिल रही ये सुविधाएं

Thu, 13 Jul 2023 04:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023: हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा आते हैं। अगर आप भी मां वैष्णो देवी मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस मंदिर का विशेष महत्व हिंदू धर्म ग्रंथों में है। यह मंदिर जम्मू क्षेत्र में कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। इन पहाड़ियों को त्रिकुटा के नाम से जाना जाता है। इन्हीं पहाड़ियों की एक गुफा में माता वैष्णो देवी की स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं। यहां देवी काली, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी पिण्डी के रूप में विराजित हैं। अगर आप मां के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (NDR01) है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। पैकेज के अंतर्गत आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। 

IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 - फोटो : Istock

यह टूर पैकेज कुल 3 रातों और 4 दिनों का है। यात्रा के दौरान आपको ट्रेन के थर्ड एसी में सफर करने का मौका मिल रहा है। पैकेज की शुरुआत 18 जुलाई, 2023 को दिल्ली से हो रही है। 

Pension Scheme: पति-पत्नी दोनों को जीवनभर मिलेगी दस हजार रुपये की पेंशन, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 - फोटो : Istock

यात्रा के दौरान आपको खाने पीने को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2023 - फोटो : iStock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 10,395 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,855 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 6,795 रुपये खर्च करने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed