फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nucelar Leak: न्यूक्लियर लीक होने पर क्या हो सकता है खतरा और क्या है कोई बचाव का रास्ता? यहां जानें सबकुछ

Fri, 16 May 2025 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 May 2025 01:38 PM IST
सार

Nuclear Leak Hona Kyo Danger Hai: पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीक होने की अटकलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए ने इन बातों को खारिज कर दिया है कि पाकिस्तान में कोई भी न्यूक्लियर लीक हो रहा है।

विज्ञापन
Nuclear Leak In Pakistan: What is the danger if there is a nuclear leak
न्यूक्लियर लीक होने पर कैसे खुद को बचाएं? - फोटो : Adobe Stock

Nuclear Leak In Pakistan: हम जहां भी रहते हैं उसको लेकर सभी यही सोचते हैं कि हम सुरक्षित जगह पर रहे। इसके लिए जरूरी हो जाता है देश का बॉर्डर सुरक्षित रहे, क्योंकि अगर बॉर्डर ही नहीं सुरक्षित होगा तो कोई भी दूसरा देश उस देश पर हमला कर सकता है आदि। इसलिए हर देश खुद के बॉर्डर को मजबूत करता है जिसमें सहयोग करती है उस देश की सेना।



साथ ही आज के समय में अत्याधुनिक हथियारों की मदद भी ली जाती है जिसमें रडार, गन, मिसाइलें आदि। यही नहीं, ज्यादातर देश अपने पास न्यूक्लियर भी रखते हैं और पिछले दिनों पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीक होने की अटकले सामने आईं जिस पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए ने कहा कि पाक में न्यूक्लियर लीक होने जैसी बातों में सच्चाई नहीं है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर ऐसा कुछ होता है तो कैसे न्यक्लियर लीक होने से या न्यूक्लियर अटैक से बचा जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Nuclear Leak In Pakistan: What is the danger if there is a nuclear leak
न्यूक्लियर लीक होने पर कैसे खुद को बचाएं? - फोटो : Adobe Stock

पहले मामला समझिए

  • दरअसल, पाकिस्तान के न्यूक्लियर को लेकर खबर आई कि पाक में न्यूक्लियर लीक हो रहा है। ऐसे में इन अटकलों पर जवाब दिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए ने। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीक हो रहा है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि भारत के साथ बढ़े सैन्य संघर्षों के बाद पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है।
Nuclear Leak In Pakistan: What is the danger if there is a nuclear leak
न्यूक्लियर लीक होने पर कैसे खुद को बचाएं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock

क्या होगा अगर न्यूक्लियर लीक हो?

  • अगर न्यूक्लियर लीक होता है तो इसमें से रेडिएशन निकलता है जो मानव शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। अगर कोई व्यक्ति इस रेडिएशन के संपर्क में आता है तो इससे बालों का झड़ना, त्वचा में जलन, उल्टी, कैंसर और मृत्यु तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nuclear Leak In Pakistan: What is the danger if there is a nuclear leak
न्यूक्लियर लीक होने पर कैसे खुद को बचाएं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com
  • यहां ये भी समझना जरूरी हो जाता है कि अगर न्यूक्लियर लीक होता है तो लंबे समय तक कम मात्रा में रेडिएशन के संपर्क से भी डीएनए क्षति और जेनेटिक म्यूटेशन का खतरा रहता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि मानव समाज के लिए न्यूक्लियर कितने खतरनाक चीज है। 
विज्ञापन
Nuclear Leak In Pakistan: What is the danger if there is a nuclear leak
न्यूक्लियर लीक होने पर कैसे खुद को बचाएं? - फोटो : Adobe Stock

अगर हो रहा है न्यूक्लियर लीक, तो उठाएं ये कदम

  • आप जहां रहते हैं वहां अगर न्यूक्लियर लीक हो रहा है तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द वो जगह बदल लेनी चाहिए। रेडिएशन स्त्रोत के पास जितना कम से कम रूका जाए वो आपके लिए बेहतरह हो सकता है। घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें और पंखे, एसी जैसी चीजें बिल्कुल न चलाएं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख एक सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक या अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed