फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें जैसे जुड़े योजना से

Fri, 16 May 2025 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 May 2025 12:20 PM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banta Hai: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा लें।

विज्ञापन
how to apply for ayushman card kaise banta hai in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Freepik.com

Ayushman Bharat Yojana Details In Hindi: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें से ज्यादातर योजनाएं तो अलग-अलग चलाई जाती हैं, लेकिन कुछ योजनाओं को राज्य और भारत सरकार दोनों ही मिलकर चलाते हैं। पर इन योजनाओं का उद्धेश्य एक ही होता है और वो ये कि जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जा सके।



इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रावधान है और इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है और अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान सकते हैं...

how to apply for ayushman card kaise banta hai in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ क्या मिलते हैं?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र हो जाते हैं। आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आयुष्मान कार्ड के जरिए आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।
how to apply for ayushman card kaise banta hai in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • इसके बाद आपको यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • ऐसे में अधिकारी आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करता है और देखता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman card kaise banta hai in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन किया जाता है
  • फिर कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
  • अब इस आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
how to apply for ayushman card kaise banta hai in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे करें चेक:-

  • अपनी पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपनी कुछ जानकारी देनी है और इसके बाद आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed