फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने के हैं फायदे या नुकसान? यहां जानें

Mon, 26 Feb 2024 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Nitrogen gas benefits and uses in car tyre
क्या टायर में नाइट्रोजन भरवा सकते हैं? - फोटो : istock

Nitrogen Gas: क्या आपके पास दोपहिया या चार पहिया वाहन है? अगर हां, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे- समय पर गाड़ी का मेंटेनेंस करवाना, सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना आदि। ठीक ऐसे ही गाड़ी के टायरों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, गाड़ी में कम हवा, बेहद पुराने टायर पर गाड़ी चलाना, टायर का कटा-फटा होना आदि। अगर इन सब बातों का ध्यान न रखा जाए, तो ये दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे में कई लोग अपनी गाड़ी के टायर में नाइट्रोजन हवा भी भरवाते हैं। पर क्या आप जानते हैं ये भरवाना सही है? क्या इसके कोई नुकसान भी है? तो चलिए जानते हैं नाइट्रोजल हवा के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Nitrogen gas benefits and uses in car tyre
क्या टायर में नाइट्रोजन भरवा सकते हैं? - फोटो : istock

नाइट्रोजन गैस के ये हैं फायदे:-

  • आप अगर अपनी गाड़ी में नाइट्रोजन हवा भरवाते हैं, तो इससे टायर के दबाव से निपटा जा सकता है। टायर पर कम दबाव पड़ता है और इससे माइलेज बढ़ने में भी मदद मिल सकती है।
Nitrogen gas benefits and uses in car tyre
क्या टायर में नाइट्रोजन भरवा सकते हैं? - फोटो : istock
  • माना जाता है कि टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने से इनकी लाइफ बढ़ने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा नाइट्रोजन भरवाने से टायरों पर कंट्रोल बढ़िया रहता है और गाड़ी स्मूथ चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nitrogen gas benefits and uses in car tyre
क्या टायर में नाइट्रोजन भरवा सकते हैं? - फोटो : istock

ये है अंतर

  • अगर बात नॉर्मल और नाइट्रोजन हवा के बीच के अंतर की करें, तो इसमें कुछ अंतर है। जैसे- नॉर्मल हवा जल्दी-जल्दी टायर से निकल जाती है, जिसकी वजह से इसे बार-बार भरवाना पड़ता है। जबकि, नाइट्रोजन में ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
Nitrogen gas benefits and uses in car tyre
क्या टायर में नाइट्रोजन भरवा सकते हैं? - फोटो : istock
  • वहीं, टायर में नॉर्मल हवा है और जब गाड़ी चलती है, तो इससे टायरों पर दबाव पड़ता है। इससे टायर और एलॉय व्हील्स पर गलत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे इनके जल्दी खराब होने की संभावना बनी रहती है। पर नाइट्रोजन में ऐसा देखने को नहीं मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed