Check e-Challan Status: लोगों को पब्लिक वाहन से सफर न करना पड़े, इसके लिए लोग अपना दोपहिया वाहन या चार पहिया वाहन खरीदते हैं। कोई बाइक-स्कूटी लेता है, तो कोई नई कार खरीदता है। इससे आपको सुविधा मिलती है, सफर के दौरान समय बचता है आदि। पर आप जब भी गाड़ी चलाते हैं, तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन भी करना होता है। अगर आप किसी कारण ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका चालान कट सकता है। वहीं, अब तो ट्रैफिक पुलिस वालों के अलावा सड़क किनारे लगे कैमरों से भी चालान काटे जाते हैं। पर कई बार लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि उनकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65dc6e15de3ce7c1fb0b9a86","slug":"e-challan-vehicle-challan-check-online-process-2024-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: बिना हेलमेट बाइक या बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर कट सकता है कैमरे से चालान, घर बैठे ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: बिना हेलमेट बाइक या बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर कट सकता है कैमरे से चालान, घर बैठे ऐसे करें चेक
Mon, 26 Feb 2024 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 26 Feb 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
ई-चालान कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ई-चालान कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
कैमरे से कटा है चालान या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आप भी दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते हैं और हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं आदि। तो आपका चालान कट सकता है
- इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना है
ई-चालान कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको स्क्रीन पर चालान स्टेटस वाला विकल्प मिलेगा
- आपको इस पर क्लिक कर देना है
- फिर आपको यहां पर तीन चीजें दिखेंगी, पहला चालान नंबर, दूसरी गाड़ी संख्या और तीसरी ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-चालान कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको इन तीन चीज चालान नंबर, गाड़ी संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से गाड़ी संख्या वाला विकल्प चुनना है
- ऐसा इसलिए क्योंकि आपके पास चालान नंबर तो है नहीं
- अब गाड़ी संख्या नंबर यहां पर भर दें
विज्ञापन
ई-चालान कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- गाड़ी का नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भर देना है
- इसके बाद आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है और आपके ऐसा करते ही पता चल जाएगा कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं
- अगर कोई चालान नजर आए, तो आप यहीं से इसे ऑनलाइन भर सकते हैं।