Air Conditioner Tips: हम गर्मी से बचने के लिए पंखा चलाते हैं, कूलर चलाते हैं और जिनके पास एसी है वो इसका इस्तेमाल करते हैं। एसी महंगा जरूर आता है, लेकिन इसकी हवा गर्मी से राहत दिलाने में काफी असरदार होती है। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि एसी चलाने पर बिजली का बिल भी काफी आता है। इन सबके बीच अगर आपने नया एसी खरीदा है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका नया एसी खराब तक हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये गलतियां क्या हैं? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं आपकी किन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65154b5d3189832a4b0a9748","slug":"new-air-conditioner-may-get-damaged-due-to-these-mistakes-check-reasons-here-2023-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकता है आपका नया एसी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकता है आपका नया एसी
Thu, 28 Sep 2023 03:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Sep 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण खराब हो सकता है एसी?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण खराब हो सकता है एसी?
- फोटो : istock
पहली गलती
- ज्यादातर लोग एसी तो खरीद लेते हैं, लेकिन उसकी देखरेख नहीं कर पाते हैं। जैसे- उसकी सफाई का ध्यान रखना आदि। जब सीजन खत्म हो जाता है, तो कई लोग एसी को कवर से भी नहीं ढकते जिससे इसके अंदर धूल जाती रहती है और इसमें दिक्कतें भी आ सकती है आदि। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
किन गलतियों के कारण खराब हो सकता है एसी?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- कई लोग सबसे ज्यादा गलती ये करते हैं कि वो समय पर एसी की सर्विस नहीं करवाते हैं, जिससे एसी सबसे जल्दी खराब हो सकते हैं। एसी की सर्विस न कराने पर इस पर दबाव पड़ता है और इससे फिल्टर समेत अन्य पार्ट्स खराब हो सकते हैं। ऐसे में सर्विस जरूर करवाएं। इसके अलावा गैस का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण खराब हो सकता है एसी?
- फोटो : Pixabay
तीसरी गलती
- कई बार बिजली के ज्यादा कट लगने या वोल्टेज के कम ज्यादा होने की वजह से भी एसी खराब हो जाते हैं। लोग ध्यान नहीं देते और स्टेबलाइजर नहीं लगवाते जबकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। इसलिए स्टेबलाइजर जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण खराब हो सकता है एसी?
- फोटो : istock
चौथी गलती
- आपके घर में अगर विंडो एसी है, तो एक गलती कभी न करें वरना आपका ये एसी खराब हो सकता है। दरअसल, विंडो एसी को वेंटिलेशन जरूर चाहिए होता है। इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहां ये सुविधा हो। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका विंडो एसी खराब तक हो सकता है।