National Voters' Day 2024: सरकार बनाने में आम जनता एक अहम रोल निभाती है। मतदाता चाहे तो किसी को सरकार में ला सकता है, तो किसी को सरकार से हटा सकता है। मतदाताओं के लिए हर साल 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उनके मतदान करने के अधिकार के बारे में जागरूक किया जाता है समेत कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं ताकि वे जागरूक हो सकें। इन सबके बीच जब भी आप वोटिंग करने जाते हैं, तो आपके हाथ की अंगुली में एक स्याही लगाई जाती है। ये स्याही इसलिए होती है, जिससे कोई दोबारा फर्जी तरीके से मतदान न कर पाए। पर क्या आप जानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की हाथ की वो अंगुली नहीं है, जिस पर स्याही लगाई जाती है, तो फिर क्या होगा? ऐसे में स्याही कैसे और कहां लगाई जाती है? क्या इसको लेकर कोई नियम है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65afa2a13286188173053739","slug":"national-voters-day-where-is-electoral-ink-applied-if-the-voter-s-fingers-are-not-available-2024-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस: मतदाता की अंगुलियां न होने पर कहां लगाई जाती है चुनावी स्याही, जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: मतदाता की अंगुलियां न होने पर कहां लगाई जाती है चुनावी स्याही, जानें नियम
Thu, 25 Jan 2024 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
अंगुली न होने पर चुनावी स्याही कहां लगाई जाती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगुली न होने पर चुनावी स्याही कहां लगाई जाती है?
- फोटो : istock
इस अंगुली पर लगाई जाती है स्याही
- मतदाता के कौन सी अंगुली में स्याही लगानी है, इसको लेकर चुनाव आयोग का साफ नियम है। इसके मुताबिक, जब भी कोई व्यक्ति वोट डालता है तो उस व्यक्ति के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में नाखुन और अंगुली के ऊपर (नाखून के ऊपर से पहली गांठ तक) स्याही लगाई जाती है।
अंगुली न होने पर चुनावी स्याही कहां लगाई जाती है?
- फोटो : istock
इसलिए लगाई जाती है स्याही?
- दरअसल, जो भी व्यक्ति मतदान करने जाता है उसकी अंगुली में स्याही लगाने के पीछे का कारण ये है कि फर्जीवाडे को रोका जा सके। कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से मतदान न कर पाए। मतदान केंद्र पर ड्यूटी करने वाले अधिकारी ये स्याही लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंगुली न होने पर चुनावी स्याही कहां लगाई जाती है?
- फोटो : istock
अंगुली न होने पर क्या?
- नियम के मुताबिक, बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में स्याही लगाई जाती है, लेकिन अगर ये नहीं है तो फिर नियम के मुताबिक चुनाव अधिकारी दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगा सकता है।
विज्ञापन
अंगुली न होने पर चुनावी स्याही कहां लगाई जाती है?
- फोटो : istock
हाथ ही नहीं है, तो कहां लगेगी स्याही?
- वहीं, अगर मतदाता के दाएं हाथ में तर्जनी अंगुली नहीं है, तो उसके दाएं हाथ की किसी भी अंगुली पर स्याही लगाई जा सकती है
- वहीं, अगर दोनों हाथों में ही कोई भी अंगुली नहीं है, तो फिर दोनों हाथों के किसी भी हिस्से पर चुनावी स्याही लगाई जा सकती है
- अगर मतदाता के दोनों हाथ नहीं है, तो ऐसी स्थिति में पैर के अंगूठे पर चुनावी स्याही लगाई जा सकती है।