फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NPS: 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 50 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है ये सरकारी स्कीम

Mon, 19 Sep 2022 10:40 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
National Pension Scheme: You will Get 50 Thousand Monthly Pension After Investing in NPS
National Pension Scheme - फोटो : अमर उजाला

National Pension System: अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे-धीरे बढ़ती मुद्रास्फीति के इस दौर में कम होती जा रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। अगर आप भी अपने बुढ़ापे की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम नेशनल पेंशन स्कीम है। अगर आप रिटायरमेंट के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो ये निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। राष्ट्रीय पेंशन योजना में आप 6 हजार रुपये का निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नेशनल पेंशन स्कीम के बारे में विस्तार से - 

National Pension Scheme: You will Get 50 Thousand Monthly Pension After Investing in NPS
National Pension Scheme - फोटो : istock

लॉन्ग टर्म निवेश के लिए नेशनल पेंशन स्कीम एक शानदार विकल्प है। राष्ट्रीय पेंशन योजना में निवेश करने के बाद पैसे आपको दो तरह से मिलते हैं। इसमें आप जमा राशि का सीमित हिस्सा एक ही बार निकाल सकते हैं। 

National Pension Scheme: You will Get 50 Thousand Monthly Pension After Investing in NPS
National Pension Scheme - फोटो : Istock

वहीं इसका दूसरा हिस्सा पेंशन के लिए जमा रहता है। इससे एन्युटी खरीदी जाती है। अगर आप एन्युटी खरीदने के लिए ज्यादा राशि छोड़ रहे हैं। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पेंशन मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Pension Scheme: You will Get 50 Thousand Monthly Pension After Investing in NPS
National Pension Scheme - फोटो : istock

नेशनल पेंशन स्कीम से आप रिटायरमेंट के बाद अपनी 60 फीसदी रकम को निकाल सकते हैं। वहीं बाकी के बचे 40 फीसदी फंड से एन्युटी खरीदी जाती है। राष्ट्रीय पेंशन योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये निवेश करके अपना खाता खुलवा सकते हैं। नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करने पर आपको 80C के तहत 1.5 लाख और 80CCD के अंतर्गत अतिरिक्त 50 हजार रुपये की छूट मिलती है। 

विज्ञापन
National Pension Scheme: You will Get 50 Thousand Monthly Pension After Investing in NPS
National Pension Scheme - फोटो : istock

अगर आप 24 साल की उम्र में एनपीएस में अपना खाता खुलवाकर हर महीने हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में 60 साल की उम्र तक आपको कुल 25,92,000 रुपये का निवेश करना होगा। अगर आपके निवेश पर 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आपकी कॉर्पस वैल्यू 2,54,50,906 रुपये हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed