फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानिए क्या है सरकार की योजना

Thu, 11 Dec 2025 03:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 03:09 PM IST
सार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं के लिए एक खास तरह का इंटर्नशिप प्रोग्राम चला रहा है। इसके अंतर्गत महिलाओं को 20 हजार रुपये महीने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
MWCD Started Internship Program For Women Know Benefits And Other Details
MWCD Internship Program - फोटो : AdobeStock

केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है, ताकि देश के विकास में पुरुषों के समान महिलाएं भी अपनी भागीदारी को बढ़ा सकें। इसी सिलसिले में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं को दो महीने की इंटर्नशिप करने का मौका प्रदान कर रहा है।



इससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को काफी लाभ होगा। मंत्रालय ने इस बारे में बताया है कि महिलाओं को यह इंटर्नशिप फरवरी और मार्च के महीने में कराई जाएगी। 

MWCD Started Internship Program For Women Know Benefits And Other Details
MWCD Internship Program - फोटो : AdobeStock

दो महीनों की इंटर्नशिप में महिलाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आंगनवाड़ी, पोषण योजना जैसी सरकार की कई योजनाओं के साथ जुडेंगी। इस इंटर्नशिप का नाम WCD है। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम में 18 से लेकर 40 साल तक की महिलाओं के लिए है। 

SBI Alert: एसबीआई का अलर्ट, स्मार्टफोन में भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो जिंदगी भर की कमाई हो सकती है चपत

MWCD Started Internship Program For Women Know Benefits And Other Details
MWCD Internship Program - फोटो : AdobeStock

छोटे शहरों और गांव में रहने वाली महिलाएं ही इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इंटर्नशिप प्रोग्राम के साथ जुड़ने वाली महिलाओं को हर महीने 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ये पैसे सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। 

Cyber Fraud: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
MWCD Started Internship Program For Women Know Benefits And Other Details
MWCD Internship Program - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा महिलाओं के आने जाने का खर्च भी मंत्रालय उठाएगा। यही नहीं दिल्ली में महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था भी मंत्रालय करेगा। हालांकि, इस योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर, 2025 थी। 

Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत

विज्ञापन
MWCD Started Internship Program For Women Know Benefits And Other Details
MWCD Internship Program - फोटो : AdobeStock

वे महिलाएं जो इस स्कीम में आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें यह इंटर्नशिप फरवरी और मार्च के महीने में कराया जाएगा। अगर आप दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में रहती हैं तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

जानना जरूरी: आधार-पैन लिंकिंग से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न तक, दिसंबर महीने में जरूर करा लें ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed