फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farming Ideas: इस पेड़ की खेती शुरू करके किसान बन सकते हैं करोड़पति

Sun, 08 Sep 2024 04:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Farming Ideas: How To Start Sandalwood Cultivation In India Know Here
How To Start Sandalwood Cultivation In India - फोटो : istock

How To Start Sandalwood Cultivation In India: देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। भारत में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। गौर करने वाली बात है कि देश में आज भी कई किसानों की खेती के माध्यम से अच्छी आमदनी नहीं हो रही है। इसी कड़ी में आज हम किसानों को एक खास पेड़ की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत करने के बाद किसानों के ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है। देश में कई किसान इस पेड़ की खेती करके खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। इसमें आपको चंदन के पेड़ों की खेती करनी है। देश में चंदन की लकड़ी की खूब मांग है। यही नहीं समय के साथ-साथ चंदन की लकड़ी की कीमत भी आसमान छू रही है। इस कारण चंदन के पेड़ के खेती शुरू करके आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Farming Ideas: How To Start Sandalwood Cultivation In India Know Here
How To Start Sandalwood Cultivation In India - फोटो : istock

चंदन के पेड़ को आप कहीं भी लगा सकते हैं। पौधा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह दो से ढाई साल पुराना हो। पौधा लगाने के बाद आपको आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना है। 

Farming Ideas: How To Start Sandalwood Cultivation In India Know Here
How To Start Sandalwood Cultivation In India - फोटो : istock

खेती करने के लिए चंदन का पौधा किसानों को 100 रुपये से लेकर 130 रुपये के आसपास मिल जाएगा। वहीं चंदन के पौधे के साथ लगने वाला होस्ट का पौधा भी करीब 50 से 60 रुपये के बीच मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farming Ideas: How To Start Sandalwood Cultivation In India Know Here
How To Start Sandalwood Cultivation In India - फोटो : Istock

आप एक एकड़ खेत में करीब 600 चंदन के पौधे लगा सकते हैं। चंदन के पौधे को पेड़ बनने में करीब 12 से 15 सालों का समय लगता है। चंदन के एक पेड़ से किसानों को 15 से 20 किलो लकड़ी आसानी से मिल जाती है। 

विज्ञापन
Farming Ideas: How To Start Sandalwood Cultivation In India Know Here
How To Start Sandalwood Cultivation In India - फोटो : Istock

एक किलो चंदन की लकड़ी का मूल्य बाजार में करीब 26 से 30 हजार रुपये की बीच होता है। इस कारण आप एक एकड़ कृषि भूमि में तैयार हुई चंदन की लकड़ी को बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं। 2017 के नियम के मुताबिक देश का कोई भी किसान चंदन की खेती कर सकता है। हालांकि, इसका निर्यात केवल सरकार ही कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed