Mutual Fund SIP For Long Term: अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों के पास अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज न हो पाने के कारण वो अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं कर पाते। ऐसे में जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की चाह रखते हैं। ऐसे में आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको लॉन्ग टर्म म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 10 हजार रुपये महीना निवेश करके मैच्योरिटी के समय पूरे 31.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। बीते सालो में म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर लोगों के बीच क्रेज काफी बढ़ा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Mutual Fund SIP: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी होगी सुरक्षित, 10 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 31.4 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन